West Bengal ByElection Results: शुभेंदु अधिकारी बोले- हम दोस्त बन गए, मंत्री इंद्रनील खान ने कहा- ‘डबल इंजन’ सरकार पर जनता का भरोसा

West Bengal ByElection Results: शुभेंदु अधिकारी बोले- हम दोस्त बन गए, मंत्री इंद्रनील खान ने कहा- ‘डबल इंजन’ सरकार पर जनता का भरोसा

West Bengal ByElection Results: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उपचुनाव के नतीजों पर संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम दोस्त बन गए। वहीं, पश्चिम बंगाल के मंत्री इंद्रनील खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के दृष्टिकोण ने राज्य में सुशासन का उदाहरण पेश किया है। 

West Bengal ByElection Results: कोलकाता। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उपचुनाव के नतीजों पर संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम दोस्त बन गए। वहीं, पश्चिम बंगाल के मंत्री इंद्रनील खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के दृष्टिकोण ने राज्य में सुशासन का उदाहरण पेश किया है। नंदीग्राम भाजपा जिला अध्यक्ष मलय सिंघा ने भी पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें अपने उम्मीदवार के डेढ़ लाख से अधिक मतों के अंतर से जीतने की उम्मीद है। यहां देखें ByElection Result Live Updates

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह कोई नया रुझान नहीं, बल्कि पुराना बदलाव है। उन्होंने कहा कि बंगाली भाषी मुसलमानों को डर दिखाया गया था कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो सभी को बांग्लादेश भेज दिया जाएगा और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, अधिकारी के मुताबिक, यह धारणा गलत साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सभी के लिए काम करती है। सरकार राष्ट्रवाद और ‘वंदे मातरम्’ की भावना को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और अब यह दृष्टिकोण मुख्यधारा में आ गया है।

अन्नपूर्णा योजना में मुस्लिम महिलाओं को भी लाभ

सुवेंदु अधिकारी ने रेजीनगर का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां अन्नपूर्णा योजना से 70 हजार महिलाओं को लाभ मिला है, जिनमें 35 हजार मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी महिलाएं किसे वोट देंगी? मुख्यमंत्री ने वृद्धावस्था और विधवा पेंशन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 84 लाख लाभार्थियों को 500 रुपए अतिरिक्त मिले हैं, जिनमें 22 लाख मुस्लिम हैं। वहीं, अन्नपूर्णा योजना के 1.58 करोड़ लाभार्थियों में 24 लाख मुस्लिम महिलाएं शामिल हैं।

‘डबल इंजन’ सरकार पर जनता का भरोसा: इंद्रनील खान

पश्चिम बंगाल के मंत्री इंद्रनील खान ने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के दृष्टिकोण ने सुशासन का एक मॉडल प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘डबल इंजन’ सरकार जिस तरह काम कर रही है, उससे जनता का भरोसा बढ़ा है। उनके अनुसार, चुनाव परिणामों में यह भरोसा साफ दिखाई दे रहा है।

नंदीग्राम में डेढ़ लाख से ज्यादा मतों से जीत की उम्मीद

नंदीग्राम भाजपा जिला अध्यक्ष मलय सिंघा ने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष की कोई वास्तविक भूमिका नहीं है और वह केवल भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष भी जानता है कि यह चुनाव केवल भाग लेने तक सीमित है। सिंघा ने कहा कि पिछले दो-तीन महीनों में सुवेंदु अधिकारी की ओर से लागू की गई जनकल्याणकारी पहल, लाभकारी योजनाओं और विकास कार्यों के साथ ‘सबका साथ, सबका विकास’ के एजेंडे को जनता का समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा को उम्मीद है कि नंदीग्राम से पार्टी उम्मीदवार डेढ़ लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करेगा।

नंदीग्राम में भाजपा की जीत तय

नंदीग्राम में भाजपा की हसीरानी रथ की जीत तय है। उन्हें 1,43,656 वोट मिले हैं और 1,05,869 वोट की लीड है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के मिलन प्रधान हैं। उन्हें अब तक 37,787 वोट मिले हैं। इस साल अप्रैल-मई में पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ा था। यहां उन्हें 1 लाख 27 हजार 301 वोट मिले थे। उन्होंने TMC के पवित्र कर को 9 हजार वोटों से हराया था।

  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *