आतंकवाद के खिलाफ एक्टिव पाकिस्तानी सेना, मार गिराए 7 आतंकी

आतंकवाद के खिलाफ एक्टिव पाकिस्तानी सेना, मार गिराए 7 आतंकी

जो पाकिस्तान (Pakistan) लंबे समय से आतंकियों के लिए सबसे सुरक्षित जगह रहा है, वो अब आतंकवाद के दलदल में धंस चुका है। इस दलदल में सबसे ज़्यादा धंसा हुआ पाकिस्तानी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा ((Khyber Pakhtunkhwa)) है। पूरे खैबर पख्तूनखा में आतंकवाद का जाल फैला हुआ है और अक्सर ही पाकिस्तानी सेना, पुलिस और सरकारी अधिकारी मुख्य रूप से और सामान्य नागरिक फंसते हैं। ऐसे में इन्हें रोकने के लिए पाकिस्तानी सेना भी पूरी तरह से एक्टिव है और उसका सैन्य अभियान जारी है।

पाकिस्तानी सेना ने मार गिराए 7 आतंकी

पाकिस्तानी सेना ने आज खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए सैन्य अभियान में 7 आतंकी मार गिराए। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस – आईएसपीआर (Inter-Services Public Relations – ISPR) ने इस बारे में जानकारी दी।

यह खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *