मोतिहारी में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रोटेस्ट को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। गुरुवार को सदर एसडीओ अरुण कुमार और डीएसपी दिलीप कुमार ने कोचिंग संचालकों और छात्रों के साथ बैठक की। बैठक का मकसद प्रोटेस्ट को शांतिपूर्ण तरीके से कराना और छात्रों को गैर-कानूनी गतिविधियों से दूर रखना था। एसडीओ अरुण कुमार ने कोचिंग संचालकों से कहा कि छात्र मोतिहारी में भविष्य बनाने आते हैं। प्रोटेस्ट में शामिल होने और केस दर्ज होने से उनका भविष्य खराब हो सकता है। उन्होंने छात्रों को ऐसी गतिविधियों से बचने की सलाह दी। पिछले प्रोटेस्ट में छात्रों ने किया था शांतिपूर्ण प्रदर्शन डीएसपी दिलीप कुमार ने छात्रों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले प्रोटेस्ट में मोतिहारी के छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर मिसाल कायम की थी। इस बार भी छात्रों से शांति बनाए रखने की उम्मीद है। कोचिंग संचालक मनीष कुमार ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि उनके कोचिंग का कोई भी छात्र प्रोटेस्ट में हिस्सा नहीं लेगा। एक अन्य संचालक उपेंद्र प्रसाद ने भी छात्रों को प्रोटेस्ट से होने वाले नुकसान के बारे में बताने की बात कही। प्रशासन ने सभी कोचिंग संचालकों से अपील की है कि वे अपने स्तर से छात्रों को जागरूक करें और 10 अक्टूबर को किसी भी तरह की अफवाह से बचें। मोतिहारी में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रोटेस्ट को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। गुरुवार को सदर एसडीओ अरुण कुमार और डीएसपी दिलीप कुमार ने कोचिंग संचालकों और छात्रों के साथ बैठक की। बैठक का मकसद प्रोटेस्ट को शांतिपूर्ण तरीके से कराना और छात्रों को गैर-कानूनी गतिविधियों से दूर रखना था। एसडीओ अरुण कुमार ने कोचिंग संचालकों से कहा कि छात्र मोतिहारी में भविष्य बनाने आते हैं। प्रोटेस्ट में शामिल होने और केस दर्ज होने से उनका भविष्य खराब हो सकता है। उन्होंने छात्रों को ऐसी गतिविधियों से बचने की सलाह दी। पिछले प्रोटेस्ट में छात्रों ने किया था शांतिपूर्ण प्रदर्शन डीएसपी दिलीप कुमार ने छात्रों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले प्रोटेस्ट में मोतिहारी के छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर मिसाल कायम की थी। इस बार भी छात्रों से शांति बनाए रखने की उम्मीद है। कोचिंग संचालक मनीष कुमार ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि उनके कोचिंग का कोई भी छात्र प्रोटेस्ट में हिस्सा नहीं लेगा। एक अन्य संचालक उपेंद्र प्रसाद ने भी छात्रों को प्रोटेस्ट से होने वाले नुकसान के बारे में बताने की बात कही। प्रशासन ने सभी कोचिंग संचालकों से अपील की है कि वे अपने स्तर से छात्रों को जागरूक करें और 10 अक्टूबर को किसी भी तरह की अफवाह से बचें।

