2.80 करोड़ रुपए का 560 किलो गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार:कैरेट के नीचे बोरियों में छुपाया था,ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा कर खपाना था गांजा

2.80 करोड़ रुपए का 560 किलो गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार:कैरेट के नीचे बोरियों में छुपाया था,ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा कर खपाना था गांजा

महासमुंद में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 560 किलो गांजा जब्त किया है। ऑपरेशन निश्चय के तहत की गई इस कार्रवाई में महाराष्ट्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपए बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल आयशर माजदा वाहन और दो मोबाइल फोन समेत कुल 2 करोड़ 95 लाख 8 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे-53 पर रेहटीखोल के पास की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक आयशर माजदा वाहन में ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप लेकर छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर NH-53 में नाकेबंदी पुलिस के मुताबिक, मुखबिर ने आयशर माजदा प्रो 3015 वाहन क्रमांक MH 18 BG 7546 में गांजा ले जाए जाने की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने रेहटीखोल के पास निगरानी बढ़ाई और आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए और नंबर वाला वाहन वहां पहुंचा। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। उसमें दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान अजय रविन्द्र पवार (30), निवासी सोनबरक्षी, थाना एरंडोल, जिला जलगांव, महाराष्ट्र और स्वराज महाजन (25), निवासी कसोदा आडगांव, थाना कासोदा, जिला जलगांव, महाराष्ट्र के रूप में बताई। कैरेट के नीचे 16 बोरियों में छिपाया था गांजा पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में दोनों आरोपी गोलमोल जवाब देते रहे। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने वाहन के डाले में रखे कैरेट के नीचे बोरियों में गांजा छिपाकर ले जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो कैरेट के नीचे 16 बोरियां मिलीं। प्रत्येक बोरी में करीब 35-35 किलो गांजा भरा हुआ था। तौल करने पर गांजे की कुल मात्रा 560 किलो निकली। पुलिस ने गांजे को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा कर खपाना था गांजा पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के बरहमपुर से लोड कर महाराष्ट्र के जलगांव ले जाना बताया। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है। गांजा कहां से लाया गया था, इसकी आपूर्ति में कौन-कौन शामिल हैं और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था, इन बिंदुओं पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। सिंघोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(II)(सी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। गांजा, वाहन और मोबाइल समेत 2.95 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 560 किलो गांजा, करीब 15 लाख रुपए कीमत का आयशर माजदा वाहन और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपए है। वाहन और मोबाइल समेत कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 2 करोड़ 95 लाख 8 हजार रुपए बताया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसमें गांजे के स्रोत से लेकर उसकी आपूर्ति और अंतिम गंतव्य तक निगरानी रखने के साथ वित्तीय जांच भी की जा रही है। रेहटीखोल के पास हुई यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है। ……………….. इस से जुडी यह खबर भी पढ़िए मिर्ची के बाद खाली शराब-बोतलों की आड़ में गांजा तस्करी:3.41 करोड़ का माल जब्त; ओडिशा से UP ले जाया जा रहा था खेप छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर जांच के दौरान पुलिस ने एक मिनी ट्रक से 6 क्विंटल 32 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया। गांजा खाली बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था। जांच में 20 बोरियों से टेप से लिपटे 597 पैकेट मिले। ….पढ़िए पूरी खबर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *