भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव स्थित चीनी भट्टा के पास बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लड़कों को रौंद दिया। हादसे बाइक चला रहे नाबालिग की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा नाबालिग का मौसेरा भाई घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। उधर, घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। आरा के क्षत्रिय हाई स्कूल में 9वीं का छात्र था नाबालिग जानकारी के अनुसार, मृतक नवादा थाना क्षेत्र के बंधन टोला मोहल्ला के रहने वाले संतोष गिरी का 17 साल का बेटा सन्नी कुमार है। जबकि घायल उसी थाना क्षेत्र के श्री टोला के रहने वाले स्व. मिथिलेश पासवान का 14 साल का बेटा साहिल कुमार है। दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई लगते है।मृतक आरा शहर के क्षत्रिय उच्च विद्यालय में 9 वीं क्लास का छात्र था। इधर, घायल साहिल कुमार ने बताया कि सन्नी कुमार का गोठहुला गांव में घर बन रहा है, जिसको लेकर दोनों शुक्रवार सुबह बाइक से गोठहुला गांव चावल लाने गए थे। जैसे ही वे दोनों गोठहुला गांव स्थित चिमनी भट्ठा के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर उन्हें रौंद दिया। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। साहिल ने बताया कि हादसे के बाद मैंने इसकी सूचना परिजन को दी। सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और हम दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये। जहां जांच पड़ताल के बाद सन्नी कुमार को मृत घोषित कर दिया। उधर, मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने नाबालिग के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। मृतक सन्नी अपने तीन भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां पूनम देवी और दो भाई करण कुमार, अर्जुन कुमार और एक बहन काजल कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां पूनम देवी हम परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव स्थित चीनी भट्टा के पास बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लड़कों को रौंद दिया। हादसे बाइक चला रहे नाबालिग की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा नाबालिग का मौसेरा भाई घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। उधर, घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। आरा के क्षत्रिय हाई स्कूल में 9वीं का छात्र था नाबालिग जानकारी के अनुसार, मृतक नवादा थाना क्षेत्र के बंधन टोला मोहल्ला के रहने वाले संतोष गिरी का 17 साल का बेटा सन्नी कुमार है। जबकि घायल उसी थाना क्षेत्र के श्री टोला के रहने वाले स्व. मिथिलेश पासवान का 14 साल का बेटा साहिल कुमार है। दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई लगते है।मृतक आरा शहर के क्षत्रिय उच्च विद्यालय में 9 वीं क्लास का छात्र था। इधर, घायल साहिल कुमार ने बताया कि सन्नी कुमार का गोठहुला गांव में घर बन रहा है, जिसको लेकर दोनों शुक्रवार सुबह बाइक से गोठहुला गांव चावल लाने गए थे। जैसे ही वे दोनों गोठहुला गांव स्थित चिमनी भट्ठा के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर उन्हें रौंद दिया। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। साहिल ने बताया कि हादसे के बाद मैंने इसकी सूचना परिजन को दी। सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और हम दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये। जहां जांच पड़ताल के बाद सन्नी कुमार को मृत घोषित कर दिया। उधर, मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने नाबालिग के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। मृतक सन्नी अपने तीन भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां पूनम देवी और दो भाई करण कुमार, अर्जुन कुमार और एक बहन काजल कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां पूनम देवी हम परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

