सिरोही के पदक विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान:स्टेट कराटे चैंपियनशिप में 8 प्लेयर्स ने जीते मेडल

सिरोही के पदक विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान:स्टेट कराटे चैंपियनशिप में 8 प्लेयर्स ने जीते मेडल

सिरोही जिले के खिलाड़ियों ने श्रीगंगानगर के सादुलशहर में हुई 70वीं स्टेट कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप में पदक ​जीतने वाले सिरोही के खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
पृथ्वीराज ने गोल्ड मेडल जीता। सिद्धार्थ सैनी, अरमान खान, वनिला चौधरी और डॉली ने रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा लाव्या परिहार, भविष्य राजपूत और युवराज सिंह ने कांस्य पदक जीते। इन सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए शिहान आर.एस. राजपूत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। डॉ. कनक सिंह राजपूत, जसवंत कुमार, महेश डामोर, मुकेश कुमार सोलंकी, धनराज सिंह राजपूत, अरविंद मीणा, ज्ञान चंद, कुंदन कुमार बैरवा और चंदा मीणा ने भी शुभकामनाएं दीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *