बांका में खेत देखने के दौरान करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के चित्रसेन गांव की है। मृतक की पहचान चित्रसेन निवासी भैरव यादव (65) के रूप में हुई है। भैरव यादव रोज की तरह अपने खेत में लगी फसल देखने बहियार गए थे। उक्त जगह अन्य एक किसान ने खेत में फसल की सिंचाई के लिए विद्युत तार लगाया गया था। इसी दौरान आगे बढ़ने के क्रम में किसान का संपर्क विद्युत तार से हो गया। करंट प्रवाहित होने के कारण वह तार की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद नहीं था कोई घटना के समय आसपास कोई किसान या ग्रामीण मौजूद नहीं था। काफी देर तक भैरव यादव के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने बहियार में उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान परिजनों ने उन्हें खेत में बिजली तार के पास गिरा देखा। ग्रामीण ने बिजली आपूर्ति कराई बंद इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जिलेबिया मोड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक की मां फूल बतिया देवी, पत्नी बंटी देवी, पुत्र रमेश यादव व सूरज कुमार तथा पुत्रियां बबीता देवी व कविता देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसान की मौत बिजली करंट लगने से हुई है। बांका में खेत देखने के दौरान करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के चित्रसेन गांव की है। मृतक की पहचान चित्रसेन निवासी भैरव यादव (65) के रूप में हुई है। भैरव यादव रोज की तरह अपने खेत में लगी फसल देखने बहियार गए थे। उक्त जगह अन्य एक किसान ने खेत में फसल की सिंचाई के लिए विद्युत तार लगाया गया था। इसी दौरान आगे बढ़ने के क्रम में किसान का संपर्क विद्युत तार से हो गया। करंट प्रवाहित होने के कारण वह तार की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद नहीं था कोई घटना के समय आसपास कोई किसान या ग्रामीण मौजूद नहीं था। काफी देर तक भैरव यादव के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने बहियार में उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान परिजनों ने उन्हें खेत में बिजली तार के पास गिरा देखा। ग्रामीण ने बिजली आपूर्ति कराई बंद इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जिलेबिया मोड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक की मां फूल बतिया देवी, पत्नी बंटी देवी, पुत्र रमेश यादव व सूरज कुमार तथा पुत्रियां बबीता देवी व कविता देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसान की मौत बिजली करंट लगने से हुई है।

