चलती ई-रिक्शा की बैटरी फटी, 2 छात्राएं झुलसीं:एक 80% जली; पटना रेफर, ईयरफोन लगाए हुए था ड्राइवर; छात्रों की नहीं सुनी बात

चलती ई-रिक्शा की बैटरी फटी, 2 छात्राएं झुलसीं:एक 80% जली; पटना रेफर, ईयरफोन लगाए हुए था ड्राइवर; छात्रों की नहीं सुनी बात

जमुई में शुक्रवार सुबह चलती ई-रिक्शा की बैटरी फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में इंटर की दो छात्राएं झुलस गई। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 80 प्रतिशत झुलसने के कारण नेहा कुमारी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। वहीं दूसरी छात्रा अंजनी कुमारी का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। घटना जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर डॉ. नीरज साह के क्लिनिक के पास सुबह करीब 10 बजे हुई। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। सदर प्रखंड के भगवाना गांव की तीन सहेलियां जमुई में कोचिंग करने आई थी। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे कोचिंग पहुंचने के बाद तीनों पढ़ाई कर घर लौट रही थी। उनके साथ ई-रिक्शा पर 6 अन्य लोग भी सवार थे। इसी दौरान महिसौड़ी चौक से आगे बढ़ते ही ई-रिक्शा से धीरे-धीरे धुआं निकलने लगा। छात्राओं ने चालक को इसकी जानकारी देकर वाहन रोकने को कहा, लेकिन कान में ईयरफोन लगाए चालक आगे बढ़ता रहा। मौके से आई तस्वीरें……
चलती टोटो से कूदी तीनों छात्राएं इसी दौरान डॉ. नीरज साह के क्लिनिक के पास अचानक बैटरी फट गई और देखते ही देखते वाहन आग की लपटों से घिर गया। आग लगते ही ई-रिक्शा पर सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए तीनों छात्राएं चलती टोटो से कूद गई। इस दौरान दो छात्राएं झुलस गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत पहुंचाने की कोशिश की। बाद में अग्निशमन वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। घायल छात्रा की पहचान भगवाना गांव निवासी मनोहर महतो की बेटी नेहा कुमारी और मनोहर यादव की बेटी अंजनी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। नेहा को पहले डॉ. नीरज साह के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां से सदर अस्पताल भेजा गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। वहीं, अंजनी का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। ईयरफोन लगाकर ई-रिक्शा चला रहा था ड्राइवर घायल छात्रा अंजनी ने बताया कि नेहा, रुचि और मैं 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं। आज सुबह हम तीनों कोचिंग से घर लौट रही थी। पहले वाहन से धुआं निकला, फिर आग लग गई। उन्होंने चालक को रोकने के लिए कहा, लेकिन ईयरफोन लगाने की वजह से उसने बात नहीं सुनी। डॉ. नीरज साह ने बताया कि एक छात्रा करीब 80 प्रतिशत झुलस गई है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना में नेहा और अंजनी जख्मी हुई है,जबकि रुचि पूरी तरह सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। जमुई में शुक्रवार सुबह चलती ई-रिक्शा की बैटरी फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में इंटर की दो छात्राएं झुलस गई। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 80 प्रतिशत झुलसने के कारण नेहा कुमारी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। वहीं दूसरी छात्रा अंजनी कुमारी का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। घटना जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर डॉ. नीरज साह के क्लिनिक के पास सुबह करीब 10 बजे हुई। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। सदर प्रखंड के भगवाना गांव की तीन सहेलियां जमुई में कोचिंग करने आई थी। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे कोचिंग पहुंचने के बाद तीनों पढ़ाई कर घर लौट रही थी। उनके साथ ई-रिक्शा पर 6 अन्य लोग भी सवार थे। इसी दौरान महिसौड़ी चौक से आगे बढ़ते ही ई-रिक्शा से धीरे-धीरे धुआं निकलने लगा। छात्राओं ने चालक को इसकी जानकारी देकर वाहन रोकने को कहा, लेकिन कान में ईयरफोन लगाए चालक आगे बढ़ता रहा। मौके से आई तस्वीरें……
चलती टोटो से कूदी तीनों छात्राएं इसी दौरान डॉ. नीरज साह के क्लिनिक के पास अचानक बैटरी फट गई और देखते ही देखते वाहन आग की लपटों से घिर गया। आग लगते ही ई-रिक्शा पर सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए तीनों छात्राएं चलती टोटो से कूद गई। इस दौरान दो छात्राएं झुलस गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत पहुंचाने की कोशिश की। बाद में अग्निशमन वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। घायल छात्रा की पहचान भगवाना गांव निवासी मनोहर महतो की बेटी नेहा कुमारी और मनोहर यादव की बेटी अंजनी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। नेहा को पहले डॉ. नीरज साह के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां से सदर अस्पताल भेजा गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। वहीं, अंजनी का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। ईयरफोन लगाकर ई-रिक्शा चला रहा था ड्राइवर घायल छात्रा अंजनी ने बताया कि नेहा, रुचि और मैं 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं। आज सुबह हम तीनों कोचिंग से घर लौट रही थी। पहले वाहन से धुआं निकला, फिर आग लग गई। उन्होंने चालक को रोकने के लिए कहा, लेकिन ईयरफोन लगाने की वजह से उसने बात नहीं सुनी। डॉ. नीरज साह ने बताया कि एक छात्रा करीब 80 प्रतिशत झुलस गई है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना में नेहा और अंजनी जख्मी हुई है,जबकि रुचि पूरी तरह सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *