पटना- कुम्हरार रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का मिला शव:युवती की हुई पहचान, प्रेम-प्रसंग में सुसाइड की आशंका; कंकड़बाग थाने में मिसिंग का केस दर्ज मिला

पटना- कुम्हरार रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का मिला शव:युवती की हुई पहचान, प्रेम-प्रसंग में सुसाइड की आशंका; कंकड़बाग थाने में मिसिंग का केस दर्ज मिला

पटना के कुम्हरार इलाके में रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की है। युवती की पहचान शैली रानी के रूप में हुई है। वह टीपीएस कॉलेज के पास की रहती थी और 5 अक्टूबर से लापता थी। उसके लापता होने को लेकर कंकड़बाग थाने में मामला दर्ज कराया गया था। वहीं, युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना की सूचना के बाद राजेंद्रनगर टर्मिनल जीआरपी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस युवक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। नोट- खबर अपडेट किया जा रहा है। पटना के कुम्हरार इलाके में रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की है। युवती की पहचान शैली रानी के रूप में हुई है। वह टीपीएस कॉलेज के पास की रहती थी और 5 अक्टूबर से लापता थी। उसके लापता होने को लेकर कंकड़बाग थाने में मामला दर्ज कराया गया था। वहीं, युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना की सूचना के बाद राजेंद्रनगर टर्मिनल जीआरपी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस युवक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। नोट- खबर अपडेट किया जा रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *