जोधपुर में सात दिन बाद बढ़ेगी हल्की ठंड:अक्टूबर महीने में तापमान 37 डिग्री तक पहुंचा; जानिए अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम

जोधपुर में सात दिन बाद बढ़ेगी हल्की ठंड:अक्टूबर महीने में तापमान 37 डिग्री तक पहुंचा; जानिए अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम

जोधपुर में रात में हल्की ठंड का असर होने लगा है। लेकिन सात दिन बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इधर, दिन में लोग अब भी गर्मी से परेशान हैं। अक्टूबर महीने में अधिक​तम तापमान 37 डिग्री तक बना हुआ है। 14 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान में दिखेगा उतार-चढ़ाव शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 14 अक्टूबर तक न्यून​तम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार 11 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद दो दिन तक इसमें कमी आएगी लेकिन, 14 अक्टूबर को एक बार फिर इसमें एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। अगले 6 दिन मौसम रहेगा साफ, दिन में रहेगी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिन यानी 14 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रविवार से इसमें एक डिग्री की कमी आ सकती है। लेकिन, 14 अक्टूबर को एक बार फिर से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में शहरवासियों को दिन में गर्मी का सामाना करना पड़ेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *