कैथल में दुकान की छत से गिरा मजदूर, मौत:बिहार से मंडी में काम करने आया, नीचे गिरकर सिर फटा

कैथल में दुकान की छत से गिरा मजदूर, मौत:बिहार से मंडी में काम करने आया, नीचे गिरकर सिर फटा

कैथल की जाखौली अड्‌डा स्थित नई अनाज मंडी में दुकान की छत से गिरने के कारण एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। वह बिहार से मंडी में मजदूरी करने के लिए आया था और इस समय एक दुकान पर धान के सीजन में लगा हुआ था। दिन भर काम करने के बाद रात को छत पर जाकर सो गया और रात को ही अचानक छत से गिर गया। मृतक की पहचान बिहार के ढाका भंडारण, पूर्व चंपारण निवासी 30 वर्षीय कमलेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को दी सूचना सुबह पास से गुजर रहे लोगों ने जैसे ही शव को देखा तो तुरंत इसकी सूचना अनाज मंडी चौकी पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। नीचे पक्का था फर्श अनाज मंडी चौकी इंचार्ज जयपाल ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि मंडी में काम करने आया मजदूर छत से गिर गया है और उसकी मौत हो गई है। वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मजदूर जिस जगह पर गिरा, वहां पर नीचे फर्श पक्का था। सिर के बल गिरने के कारण उसका सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया के मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। मामले के बारे में मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *