यमुनानगर में रास्ते की जमीन की रजिस्ट्री पर विवाद:आरोप-कब्जे के लिए मां के नाम कराई रजिस्ट्री, विरोध करने पर घर में की तोड़फोड़

यमुनानगर में रास्ते की जमीन की रजिस्ट्री पर विवाद:आरोप-कब्जे के लिए मां के नाम कराई रजिस्ट्री, विरोध करने पर घर में की तोड़फोड़

यमुनानगर में जगाधरी के मटका चौक एरिया में घर के सामने के रास्ते की जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसियों पर रास्ते की 11 गज जमीन की धोखाधड़ी से रजिस्ट्री कराने और उस पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई, घर में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस में शिकायत के बाद कराई निशानदेही शिकायतकर्ता देव ठाकुर ने बताया कि काम के सिलसिले में उनका घर से बाहर आना-जाना रहता है और परिवार गाजियाबाद में रहता है। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने अपनी मां के नाम 11 गज जमीन की रजिस्ट्री कराई। देव ठाकुर का दावा है कि यह जमीन उनके घर के सामने आने-जाने के रास्ते में आती है और रजिस्ट्री रास्ते पर कब्जा करने की नीयत से कराई। देव ठाकुर ने बताया कि पांच मार्च को पड़ोसी से सूचना मिली कि रास्ते पर कब्जा किया जा रहा है। वह मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो विवाद हो गया। इसके बाद 6 मार्च को एसपी कार्यालय में शिकायत दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, सेक्टर-17 हुडा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर जमीन की निशानदेही कराने को कहा। निशानदेही में संबंधित जगह उसके आने-जाने का रास्ता पाई गई। फिर से हुआ विवाद, तोड़फोड़ का आरोप शिकायतकर्ता के मुताबिक, 8 जुलाई को देव ठाकुर ने दोबारा आरोपियों से जमीन के बारे में बात की तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने घर में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया। सेक्टर-17 हुडा थाना प्रभारी राजिंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच की जा रही है। रजिस्ट्री फर्जी होने और रास्ते पर अवैध कब्जे के आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया में होनी बाकी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *