दिमागी बुखार का मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:जौनपुर में परिवार और पड़ोसियों समेत 47 लोगों के सैंपल जांच को भेजे

दिमागी बुखार का मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:जौनपुर में परिवार और पड़ोसियों समेत 47 लोगों के सैंपल जांच को भेजे

जौनपुर के सुजानगंज ब्लॉक के भाउपुर गांव में जापानी इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) का एक मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मरीज के परिवार और पड़ोसियों समेत 47 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। गांव में निगरानी बढ़ाने के साथ सफाई, फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव कराया जा रहा है। लखनऊ में हुई थी बीमारी की पुष्टि भाउपुर गांव की सुशीला यादव को 26 सितंबर को लखनऊ के केजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उन्हें जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई। उपचार के बाद 4 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में निगरानी के लिए आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। परिवार और आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है। सफाई और फॉगिंग कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने पंचायती राज विभाग को पत्र लिखकर गांव में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एंटी-लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुनील यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अभी तक गांव में बुखार का कोई अन्य मरीज नहीं मिला है। विभाग की ओर से स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *