बाढ़ प्रभावितों की मदद को चलाया राहत अभियान:दाउदनगर और लहरामऊ में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

बाढ़ प्रभावितों की मदद को चलाया राहत अभियान:दाउदनगर और लहरामऊ में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दाउदनगर, लहरामऊ समेत कई इलाकों में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। कुछ स्थानों पर नाव के जरिए राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इस बीच बाबा बर्फानी मंदिर के अध्यक्ष होरीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री के सचिव रह चुके डॉ. इकलाख ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। दोनों ने लहरामऊ, दाउदनगर और पुलवाघड़ा क्षेत्र में पहुंचकर प्रभावित लोगों की मदद की। इस दौरान मदरसों में भी राहत सामग्री बांटी गई, ताकि बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन और जरूरी सामान उपलब्ध हो सके। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में राहत अभियान के जरिए जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों की ओर से भी बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *