आरा में अधेड़ महिला की ईंट मारकर बेहरमी से हत्या:दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, FSL ने साक्ष्य जुटाए; महिला की पहचान में जुटी पुलिस

आरा में अधेड़ महिला की ईंट मारकर बेहरमी से हत्या:दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, FSL ने साक्ष्य जुटाए; महिला की पहचान में जुटी पुलिस

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां बांध के समीप एक अज्ञात अधेड़ महिला का ईट से कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव मझौंवा बांध के समीप फेंका हुआ मिला। मृतका के चेहरे और कान पर खून लगा एवं जख्म के पास ईंट में खून लगा हुआ पाया गया है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए। एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल के पास से साक्ष्य को इकट्ठा किया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से करीब 150 रुपए, मृतका की साड़ी और खून लगा ईंट बरामद किया है। इसके अलावे पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त महिला मझौवां बांध तथा संभावना स्कूल के आसपास घूम-घूमकर भीख मांगती थी। हत्या की वजह की तलाश में जुटी पुलिस महिला की हत्या किस कारण की गई है, इसकी भी तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर तीन सदस्यीय डॉक्टरों के टीम का गठन कर महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान उसका विजाइनल स्वाब भी लिया गया। बोर्ड में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार एवं महिला चिकित्सक साजिया बदर शामिल है। इधर, पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात महिला की मौत ईट एवं अन्य चीजों से जख्मी कर हत्या करना प्रतीत होता है। पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म होने की भी आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस के बताए जाने के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज हिरासत में लिया गया व्यक्ति उसे डंडों से मारता नजर आ रहा है। आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां बांध के समीप एक अज्ञात अधेड़ महिला का ईट से कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव मझौंवा बांध के समीप फेंका हुआ मिला। मृतका के चेहरे और कान पर खून लगा एवं जख्म के पास ईंट में खून लगा हुआ पाया गया है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए। एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल के पास से साक्ष्य को इकट्ठा किया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से करीब 150 रुपए, मृतका की साड़ी और खून लगा ईंट बरामद किया है। इसके अलावे पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त महिला मझौवां बांध तथा संभावना स्कूल के आसपास घूम-घूमकर भीख मांगती थी। हत्या की वजह की तलाश में जुटी पुलिस महिला की हत्या किस कारण की गई है, इसकी भी तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर तीन सदस्यीय डॉक्टरों के टीम का गठन कर महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान उसका विजाइनल स्वाब भी लिया गया। बोर्ड में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार एवं महिला चिकित्सक साजिया बदर शामिल है। इधर, पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात महिला की मौत ईट एवं अन्य चीजों से जख्मी कर हत्या करना प्रतीत होता है। पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म होने की भी आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस के बताए जाने के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज हिरासत में लिया गया व्यक्ति उसे डंडों से मारता नजर आ रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *