भोजपुर में पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या:नशे की हालत में झगड़ा, विरोध पर बेहरमी से मारा; दांत तोड़ा, फिर दुपट्टा से दबाया गला

भोजपुर में पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या:नशे की हालत में झगड़ा, विरोध पर बेहरमी से मारा; दांत तोड़ा, फिर दुपट्टा से दबाया गला

भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सुल्तानपुर गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह की 26 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि शराब के नशे में पति ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और इसके बाद दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। मारपीट के दौरान पति ने बेहरमी से मारते हुए दांत भी तोड़ दिए है। घटना के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया था। हालांकि, सूचना मिलते ही सक्रिय हुई गड़हनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। महिला के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान मिले घटना की सूचना मिलने के बाद गड़हनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतका के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उसके दांत तोड़ दिए। घटना के बाद सुल्तानपुर गांव के साथ आसपास के इलाके में भी सनसनी फैल गई। मृतका के चचेरे भाई के बयान पर पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार ने बताया कि गड़हनी पुलिस को सुल्तानपुर गांव में महिला की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति मुकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कराया गया। उन्होंने बताया कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी मृतका के चचेरे भाई मिथिलेश कुमार सिंह के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 2017 में मुकेश से हुई थी रीना की शादी मृतका के चचेरे भाई मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि रीना की शादी वर्ष 2017 में सुल्तानपुर गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही मुकेश शराब पीने का आदी था और नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। वह पड़ोस के लोगों से भी विवाद और मारपीट करता रहता था। इसी कारण पहले भी उसके खिलाफ कार्रवाई हुई थी और वह जेल जा चुका था। बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान मुकेश ने रीना के साथ मारपीट की और दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद मृतका की ननद ने फोन कर उसके मायके वालों को रीना की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। बाद में पूछताछ में यह बताया गया कि उसके पति ने उसे मार डाला है और घर से भाग गया है। सूचना मिलते ही परिजन सुल्तानपुर पहुंचे, जहां रीना को मृत पाया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मिथलेश ने बताया कि परिवार वालों ने आरोपी पति को नशा मुक्ति केंद्र भिजवाया था,लेकिन वहां से निकल के आने के बाद भी नशा करता रहा। झारखंड के बोकारो की रहने वाली थी रीना बताया जाता है कि रीना दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसका मायका परिवार वर्तमान में झारखंड के बोकारो में रहता है। रीना के एक पुत्र ऋषभ और एक पुत्री शिवानी है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके में भी कोहराम मच गया। मां कलावती देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ के साथ घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सुल्तानपुर गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह की 26 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि शराब के नशे में पति ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और इसके बाद दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। मारपीट के दौरान पति ने बेहरमी से मारते हुए दांत भी तोड़ दिए है। घटना के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया था। हालांकि, सूचना मिलते ही सक्रिय हुई गड़हनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। महिला के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान मिले घटना की सूचना मिलने के बाद गड़हनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतका के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उसके दांत तोड़ दिए। घटना के बाद सुल्तानपुर गांव के साथ आसपास के इलाके में भी सनसनी फैल गई। मृतका के चचेरे भाई के बयान पर पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार ने बताया कि गड़हनी पुलिस को सुल्तानपुर गांव में महिला की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति मुकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कराया गया। उन्होंने बताया कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी मृतका के चचेरे भाई मिथिलेश कुमार सिंह के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 2017 में मुकेश से हुई थी रीना की शादी मृतका के चचेरे भाई मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि रीना की शादी वर्ष 2017 में सुल्तानपुर गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही मुकेश शराब पीने का आदी था और नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। वह पड़ोस के लोगों से भी विवाद और मारपीट करता रहता था। इसी कारण पहले भी उसके खिलाफ कार्रवाई हुई थी और वह जेल जा चुका था। बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान मुकेश ने रीना के साथ मारपीट की और दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद मृतका की ननद ने फोन कर उसके मायके वालों को रीना की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। बाद में पूछताछ में यह बताया गया कि उसके पति ने उसे मार डाला है और घर से भाग गया है। सूचना मिलते ही परिजन सुल्तानपुर पहुंचे, जहां रीना को मृत पाया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मिथलेश ने बताया कि परिवार वालों ने आरोपी पति को नशा मुक्ति केंद्र भिजवाया था,लेकिन वहां से निकल के आने के बाद भी नशा करता रहा। झारखंड के बोकारो की रहने वाली थी रीना बताया जाता है कि रीना दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसका मायका परिवार वर्तमान में झारखंड के बोकारो में रहता है। रीना के एक पुत्र ऋषभ और एक पुत्री शिवानी है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके में भी कोहराम मच गया। मां कलावती देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ के साथ घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *