किसान को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के बाद मौत:खेत पर फसल देखने गए थे, हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए परिजन

किसान को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के बाद मौत:खेत पर फसल देखने गए थे, हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए परिजन

शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र में सांप के डसने से किसान अजयवीर (38) की मौत हो गई। वह बुधवार रात करीब 10 बजे खेत पर फसल देखने गए थे, तभी सांप ने उन्हें डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर वह घर लौट आए। परिजन पहले उन्हें अलग-अलग जगहों पर दिखाते रहे और झाड़-फूंक भी कराई। गुरुवार रात हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खेत से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत अजयवीर बझेड़ा भगवानपुर गांव के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात खेत पर फसल देखने के दौरान उन्हें सांप ने डस लिया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह घर लौट आए। परिजन उन्हें आसपास के गांवों और कस्बे के क्लीनिकों पर ले गए, लेकिन आराम नहीं मिला। झाड़-फूंक के बाद अस्पताल ले गए परिजनों ने गुरुवार दिनभर घर पर देसी उपचार और झाड़-फूंक कराई। शाम करीब 8 बजे अजयवीर की हालत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *