एशियाई बॉडी बिल्डिंग के स्वर्ण पदक विजेता अफराज का सम्मान किया

एशियाई बॉडी बिल्डिंग के स्वर्ण पदक विजेता अफराज का सम्मान किया

उज्जैन | बैंकॉक में हुई 58वीं एशियाई बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में उज्जैन के बॉडी बिल्डर अफराज इरशाद खान ने स्वर्ण पदक जीतकर शहर व देश का नाम रोशन किया। उज्जैन लौटने पर स्वस्थ संसार जिम परिसर में उनका मोमेंटों भेंटकर अभिनंदन किया गया। अतिथि सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल थे। अध्यक्षता बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव ने की। अग्रवाल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य साधने के लिए युवाओं को अभिमन्यु और अर्जुन जैसा पराक्रमी बनना होगा। स्वागत जिला पावर लिफ्टिंग संगठन अध्यक्ष जय यादव, शोएब और विजय त्रिवेदी ने किया। संचालन बॉडी बिल्डिंग के राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास ने किया। आभार जितेंद्र सिंह कुशवाह ने माना।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *