उज्जैन | शनिश्चरी अमावस्या मेले के दौरान संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर-सूबेदारगंज एक्सप्रेस का शनीचरा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव तय किया है। यह व्यवस्था 9 से 11 अक्टूबर तक दोनों दिशाओं में लागू रहेगी और प्रत्येक दिशा में ट्रेन दो मिनट के लिए रुकेगी।

