बाड़े में भूसे से 1.302 किलो अफीम का दूध बरामद:रिटायर्ड पालिकाकर्मी गिरफ्तार; ANTF और बाली पुलिस की कार्रवाई

बाड़े में भूसे से 1.302 किलो अफीम का दूध बरामद:रिटायर्ड पालिकाकर्मी गिरफ्तार; ANTF और बाली पुलिस की कार्रवाई

रिटायर्ड होने के बाद एक पालिकाकर्मी के मादक पदार्थों के धंधे में शामिल होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर ANTF और बाली पुलिस ने मिरगेश्वर निवासी हकाराम के ठिकाने पर दबिश दी। आरोपी ने भैंसों के बाड़े में भूसे के अंदर अफीम का दूध छिपाकर रखा था। पुलिस ने तलाशी के दौरान 1.302 किलो अफीम दूध बरामद कर 64 साल के रिटायर्ड नगर पालिकाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। भूसे के अंदर प्लास्टिक थैली में छिपा रखा था पुलिस के अनुसार, ANTF टीम को सूचना मिली थी कि मिरगेश्वर निवासी हकाराम के घर के सामने स्थित बाड़े में अफीम दूध छिपाकर रखा गया है। सूचना की पुष्टि के बाद ANTF टीम स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। मौके पर बाड़े के चारों ओर जालीदार तारबंदी थी और वहां भैंसें बंधी हुई थीं। बाड़े के एक किनारे कच्चा ढालिया बना हुआ था, जिस पर तिरपाल और लोहे की टीन लगी थी। ढालिये के अंदर गेहूं का भूसा भरा हुआ था। पुलिस ने भूसे की तलाशी ली तो उसके अंदर एक प्लास्टिक की थैली में छिपाकर रखा 1.302 किलो अफीम दूध मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर मौके से 64 साल के हकाराम पुत्र डूंगाराम निवासी बेरा डोली, मिरगेश्वर, बाली को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में अफीम दूध की खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *