लघु उद्योग भारती बिहार की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक:सीएम सम्राट चौधरी से मिला प्रतिनिधिमंडल; पटना-मुजफ्फरपुर में स्किल सेंटर के लिए जमीन देने का आश्वासन

लघु उद्योग भारती बिहार की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक:सीएम सम्राट चौधरी से मिला प्रतिनिधिमंडल; पटना-मुजफ्फरपुर में स्किल सेंटर के लिए जमीन देने का आश्वासन

लघु उद्योग भारती बिहार की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पटना स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद ने शिरकत की और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं और सदस्यों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान उद्योग जगत से जुड़ी समस्याओं, कठिनाइयों और सुझावों पर चर्चा की गई। विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को केंद्रीय स्तर पर समाधान एवं निष्पादन के लिए संज्ञान में लिया गया। उद्योगों से जुड़े कई मुद्दों पर हुई चर्चा बैठक को संबोधित करते हुए लघु उद्योग भारती बिहार प्रदेश के अध्यक्ष श्याम सुन्दर भीमसरिया ने संगठन की हाल की उपलब्धियों और बिहार के औद्योगिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योगों के लिए बेहतर और उद्यमी-अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में लघु उद्योग भारती लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। संगठन की ओर से Land Allotment Policy में सुधार, Leasehold से Freehold की दिशा में पहल, MSME Act, Maintenance Charge की समाप्ति, Exit Policy और Cancelled Industrial Units के मामलों में Amnesty Scheme जैसे मुद्दे लगातार सरकार के सामने उठाए जा रहे हैं। सरकार और उद्यमियों के बीच सेतु की भूमिका श्याम सुन्दर भीमसरिया ने कहा कि लघु उद्योग भारती का उद्देश्य केवल समस्याओं को उठाना नहीं है, बल्कि सरकार और उद्यमियों के बीच प्रभावी सेतु बनकर समस्याओं के व्यावहारिक समाधान की दिशा में ठोस पहल करना है। उन्होंने कहा कि बिहार के औद्योगिक विकास और छोटे एवं मध्यम उद्यमियों के हित में संगठन आगे भी लगातार काम करता रहेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिला प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों और अखिल भारतीय पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार के औद्योगिक विकास में लघु उद्योग भारती के योगदान की सराहना की और संगठन को औद्योगिक विकास का एक मजबूत स्तंभ बताया। पटना और मुजफ्फरपुर में स्किल सेंटर के लिए जमीन का आश्वासन मुलाकात के दौरान बिहार के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रस्तावित लघु उद्योग भारती के दो स्किल सेंटर पटना और मुजफ्फरपुर के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन मुख्यमंत्री की ओर से दिया गया। संगठन के अनुसार, इन स्किल सेंटरों के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। ये पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में लघु उद्योग भारती बिहार प्रदेश के अध्यक्ष श्याम सुन्दर भीमसरिया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चन्द्र, अखिल भारतीय संयुक्त सचिव नरेश पारीक, आशीष रहटोगी (प्रदेश महासचिव), श्रद्धा रॉय (प्रदेश कोषाध्यक्ष), नितिन बंसल एवं सुमन शेखर (अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य), प्रतीक श्रॉफ (प्रदेश संयुक्त सचिव) सहित प्रदेश कार्यसमिति के अन्य सदस्य और विभिन्न क्षेत्रों से आए संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। औद्योगिक विकास के लिए प्रयास जारी रखने का संकल्प लघु उद्योग भारती, बिहार ने संकल्प व्यक्त किया कि राज्य में उद्योगों के लिए सरल, पारदर्शी और उद्यमी-अनुकूल वातावरण बनाने और बिहार को औद्योगिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में संगठन के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *