राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में 10 अक्टूबर 2026 को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसके लिए हाईकोर्ट स्तर पर चार बेंच बनाई गई हैं, जिनकी अध्यक्षता न्यायाधीश करेंगे। लोक अदालत का उद्घाटन मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल करेंगे। इस मौके पर राजस्थान उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश मौजूद रहेंगे। पहली बेंच में न्यायाधीश सुनील बेनीवाल अध्यक्ष और अतिरिक्त महाधिवक्ता महावीर बिश्नोई सदस्य। दूसरी बेंच में न्यायाधीश मुकेश राजपुरोहित अध्यक्ष और राजकीय अधिवक्ता संजय राज पालीवाल सदस्य। तीसरी बेंच में न्यायाधीश बलजिंदर सिंह संधू अध्यक्ष एवं राजकीय अधिवक्ता ऋतुराज सिंह भाटी सदस्य। चौथी बेंच में न्यायाधीश संजीत पुरोहित अध्यक्ष तथा अतिरिक्त राजकीय अधिवक्ता मुकेश दवे सदस्य मनोनीत। मामलों की सुनवाई दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक, और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मकसद आपसी सहमति और सुलह से मामलों का जल्दी और प्रभावी ढंग से निपटारा करना है।

