केंद्र संचालक को गिराकर स्कूटी लूटी:डिग्गी में रखे थे 1.50 लाख रुपए, 3 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

केंद्र संचालक को गिराकर स्कूटी लूटी:डिग्गी में रखे थे 1.50 लाख रुपए, 3 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

जौनपुर में गुरुवार रात करीब 8 बजे बाइक सवार 3 बदमाशों ने वक्रांगी केंद्र संचालक को सड़क पर गिराकर उसकी स्कूटी लूट ली। पीड़ित के मुताबिक स्कूटी की डिग्गी में करीब 1.50 लाख रुपए रखे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला सिकरारा थाना क्षेत्र का है। केंद्र बंद कर घर लौट रहे थे संचालक देवपुर गांव निवासी मनमोहन सिंह शेरवा बाजार में वक्रांगी केंद्र चलाते हैं। गुरुवार शाम वह रोज की तरह केंद्र बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर पहुंचते ही पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। धक्का देकर गिराया, स्कूटी लेकर भागे पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने उनकी स्कूटी में धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर गए। इससे पहले कि वह संभल पाते, तीनों बदमाश स्कूटी लेकर फरार हो गए। मनमोहन सिंह के अनुसार स्कूटी की डिग्गी में करीब 1.50 लाख रुपए नकद रखे थे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सिकरारा थानाध्यक्ष तेजबहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के रास्तों और बदमाशों के संभावित भागने वाले मार्गों की भी जांच की। CCTV से बदमाशों की तलाश पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की पहचान के लिए संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि तीनों किस दिशा में भागे और क्या वारदात से पहले रेकी की गई थी। नए SSP यशवीर सिंह के कार्यभार संभालने के कुछ घंटे बाद हुई वारदात से पुलिस के सामने बदमाशों की पहचान कर जल्द खुलासा करने की चुनौती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *