जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेड परिसर का घेराव किया। 8 सितंबर को उन्होंने सिर पर काली पट्टी बांधकर ‘काला दिवस’ मनाया। प्रदर्शनकारी नेताओं ने लोकतंत्र को कुचलने और चुनावों में धांधली की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलने गए नेताओं को हिरासत में लेने की निंदा की। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली में हुई धक्का-मुक्की पर नाराजगी जताई गई। नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका सोनी समेत अन्य महिला नेताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर गुस्सा जताया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस ने सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराने और मतदाता सूचियों में गड़बड़ी रोकने की मांग रखी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं करता, यह आंदोलन जारी रहेगा। जबलपुर में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में संघर्ष को और तेज करने का ऐलान किया।

