बुलंदशहर में बच्चों के विवाद में महिलाओं की मारपीट:सड़क पर बाल खींचकर भिड़ीं, एक-दूसरे को जमीन पर पटककर पीटा

बुलंदशहर में बच्चों के विवाद में महिलाओं की मारपीट:सड़क पर बाल खींचकर भिड़ीं, एक-दूसरे को जमीन पर पटककर पीटा

बुलंदशहर में गुरुवार शाम बच्चों के खेल को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद उनके परिजन आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दो पक्षों की महिलाएं सड़क पर भिड़ गईं और एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगीं। घटना का वीडियो सामने आया है। मामला खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के आबदानगर का है। बच्चों के विवाद के बाद भिड़ीं महिलाएं घटना गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गली में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। बच्चों के झगड़े में परिवार के बड़े भी शामिल हो गए। महिलाओं के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचकर मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक महिला को जमीन पर गिराकर पीटने का दृश्य भी नजर आ रहा है। हंगामे के बीच एक युवक भी मारपीट में शामिल होता दिखाई देता है। काफी देर तक सड़क पर विवाद चलता रहा। स्थानीय लोगों ने कराया बीच-बचाव मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *