यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर जबरदस्त हमला बोला है। आगरा में उन्होंने कहा-राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के लोग उत्तर प्रदेश और देश में हमेशा कानून और संविधान विरोधी कृत्य करते रहे हैं।
वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा-सपा मुखिया अखिलेश यादव अयोध्या धाम जाकर भी रामलला के दर्शन नहीं करेंगे, क्योंकि कारसेवकों के खून से समाजवादी पार्टी के हाथ रंगे हुए हैं। वे सनातन संस्कृति के घोर विरोधी हैं। अब विस्तार से पढ़िये…
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आगरा के फतेहाबाद से विधायक रहे छोटेलाल वर्मा के निधन के बाद गुरुवार को नगला देवहंस में आयोजित शांति पाठ में शिरकत करने आए थे। उन्होंने स्वर्गीय विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार
उपमुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर कहा-समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव अयोध्या धाम जाकर भी रामलला के दर्शन नहीं करेंगे। क्योंकि कारसेवकों के खून से समाजवादी पार्टी के हाथ रंगे हुए हैं। वे सनातन संस्कृति के घोर विरोधी हैं।
ये केवल मुस्लिम तुष्टिकरण पर आधारित पार्टियां हैं। ये जातिवाद और मुस्लिम तुष्टिकरण के कारण ही राजनीति में हैं। इनका सर्व समाज से कोई लेना-देना नहीं है। ये सनातन संस्कृति के घोर विरोधी हैं। राहुल गांधी के लिए ये कहा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के संबंध में पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा-राहुल गांधी हों या समाजवादी पार्टी के लोग, ये उत्तर प्रदेश और देश में हमेशा कानून और संविधान विरोधी कृत्य करते रहे हैं। देश की जनता सब देख रही है और वह इन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस के लोग या समाजवादी पार्टी के लोग या दल जो विपक्ष में हैं, जब चुनाव जीतते हैं तो कभी भी निर्वाचन आयोग को धन्यवाद नहीं करते। चुनाव जीतने के बाद तमिलनाडु में इन्होंने सरकार बनाई, केरल में विपक्ष ने सरकार बनाई, हिमाचल में सरकार बनाई, कई अन्य राज्यों में बनाई, उस समय तो निर्वाचन आयोग को इन्होंने कुछ नहीं कहा।
यूपी के 2027 के चुनाव में अपनी संभावित हार देखते हुए विपक्षी दल फेस सेविंग कर रहे हैं…और कुछ नहीं है। यह केवल जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। हमेशा लोकतांत्रिक संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना और कैसे कानून व्यवस्था भंग हो, कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़े, हमेशा इंडी गठबंधन के लोग, राहुल गांधी इसमें लगे रहते हैं। सपा के लिए पार्षद का चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा
उपमुख्यमंत्री ने कहा-सपा जाति और मुस्लिम तुष्टिकरण छोड़ दे, तो उसके लिए एक पार्षद-प्रधान भी जिताना मुश्किल होगा। ये केवल जाति आधारित पार्टियां हैं। सपा ने अपनी सरकार के दौरान प्रदेश में गुंडे-माफिया पाले, वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया दिया था, हमको वोट करो। सपा कभी भी अपने काम पर वोट नहीं मांगती। जाति और मुस्लिम तुष्टिकरण ही सपा का आधार है। नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि
फिल्म कलाकार नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा-नाना पाटेकर एक मंझे हुए कलाकार थे। उनका निधन अपूरणीय क्षति है। वे बड़े दृढ़ निश्चयी व्यक्ति थे और उन्होंने एथिक्स से कभी समझौता नहीं किया। हमेशा उन्होंने भारत के संस्कारों को अपनी जीवनशैली में उतारा हुआ था।

