नमस्कार, वाराणसी की आज (गुरुवार) की बड़ी खबरें… वाराणसी में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के स्कूल क्वींस कालेज के गेट पर गंगा जल का छिड़काव किया। कहा कि ज्ञानेश लोकतंत्र का हत्यारा है। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को काशी में Gen-Z स्टूडेंट्स से बातचीत की। कहा कि कोई युवाओं को अल्फा, बीटा, गामा में न बांटे। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बोले-युवाओं को अल्फा, बीटा, गामा में मत बांटो, Gen-Z से बात की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को काशी में Gen-Z स्टूडेंट्स से बातचीत की। कहा- हम युवाओं को बांट क्यों रहे हैं? पहले भी टीनएजर होते थे। ऐसे में कोई उन्हें अल्फा, बीटा, गामा में न बांटे। हमारा देश युवाओं का था, है और रहेगा। हम विदेश से आए घुसपैठियों को भारत के युवाओं का हक नहीं देंगे। पढ़ें पूरी खबर… 2- वाराणसी के लोगों से नाना ने माफी मांगी थी, फिल्म जर्नी की शूटिंग में युवक को थप्पड़ मारने पर ट्रोल हुए थे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का काशी से भी गहरा जुड़ाव रहा। वे शूटिंग और फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में वाराणसी आते रहे। साल 2023 में फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग के दौरान दशाश्वमेध घाट पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। पढ़ें पूरी खबर… 3- फिल्म हनुमान ‘अंश’ के गायक सुधीर लोधी बोले-बनारस अच्छा लगा, कहा-बहुत दिनों से आने की इच्छा थी हनुमान अंश फिल्म का चर्चित भजन ‘संकट के कटैया’ गाने वाले सुधीर लोधी बुधवार को नमो बुक फेस्टिवल में बनारस पहुंचे। उन्होंने बताया कि ‘संकट के कटैया’ गाना करीब आधे घंटे में रिकॉर्ड हुआ था। बनारस आने के अनुभव पर सुधीर ने कहा कि उन्हें काशी बहुत अच्छी लगी। पढ़ें पूरी खबर… 4- जिस स्कूल में ज्ञानेश कुमार ने पढ़ाई की, कांग्रेस ने उसे गंगाजल से शुद्ध किया; बोले-संविधान का हत्यारा है वाराणसी में जहां समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यलय पर प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने मैदागिन स्थित राजी चौक से पदयात्रा निकाली और लहुराबीर स्थित राजकीय क्वींस कालेज पहुंचे। यहां कांग्रेसियों ने महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में क्वींस कालेज के गेट पर गंगा जल का छिड़काव कर उसे शुद्ध किया। पढ़ें पूरी खबर… 5- BHU में NET-JRF अभ्यर्थियों के PhD में प्रवेश शुरू, 1500 एडमिशन होने हैं; 21 अक्टूबर तक आवेदन काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय में इस बार करीब 1500 नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को पीएचडी में प्रवेश दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार देर रात शुरू की गई। पढ़ें पूरी खबर… 6- काशी में एयर शो के लिए 3-लेयर सुरक्षा प्लान, CM बोले- यह हमारे लिए स्टेट इवेंट काशी में एयरफोर्स डे एरियल डिस्प्ले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अक्टूबर 2024 में चेन्नई एयर शो के दौरान सामने आई स्थिति से सबक लेते हुए यहां आपात स्थिति से निपटने के लिए तीन स्तर का रिस्पॉन्स प्लान तैयार किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 7- वाराणसी में अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट, गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी हुई; तापमान गिरा पूर्वांचल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मानसून की विदाई के बाद भी बादलों की आवाजाही और बेमौसम बारिश का दौर बना हुआ है। वाराणसी में गुरुवार सुबह तेज धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। पढ़ें पूरी खबर… 8- वाराणसी में शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव- 7 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज, दस्तावेजी साक्ष्य पूरे नहीं कर सके वाराणसी में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी ने 7 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र शुक्रवार को खारिज कर दिए। इनमें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चार और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तीन प्रत्याशी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर… 9- नमो बुक फेस्ट में PM मोदी पर 500+ किताबों का डिस्प्ले; रीडर लेखकों से संवाद भी कर रहे वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में चल रहे नमो बुक फेस्ट का आज दूसरा और आखिरी दिन है। फेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी 500 से ज्यादा किताबों का डिस्प्ले किया गया है। यहां आने वाले लोग किताबें देखने के साथ लेखक, विशेषज्ञ और पाठक सीधे संवाद भी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 10- सपा प्रवक्ता बोले- ज्ञानेश की चालबाजी से जीत रही BJP, कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर पुतला फूंका वाराणसी में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) ने वाराणसी में विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ अभियान के अंतिम दिन जिले की सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों से सपा कार्यकर्ता शास्त्री घाट पर जुटे। इसके बाद यहां से पैदल मार्च करते हुए जिला अमुख्यालय पहुंचे जहां पुलिस से सपा कार्यकर्ताओं की धक्का मुक्की हुई। पढ़ें पूरी खबर…

