आज की सबसे बड़ी खबर प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर खेल कोटे से 470 खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर देने से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- प्रयागराज में ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक अर्थी पर रोए, बहराइच में गधा लेकर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा-कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रयागराज में ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक अर्थी पर सपाई रोए। लखनऊ में कैदी की ड्रेस में हथकड़ी और चेहरे पर मुखौटा लगाकर प्रदर्शन किया। आगरा में पुलिस से नोकझोंक हुई। बहराइच में कांग्रेसी गधा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। गोंडा में सड़क से टांगकर हटाया गया। पूरी खबर पढ़ें 2- भाजपा सांसद ने एयरफोर्स डे पर पाकिस्तानी विमान की फोटो लगाई, बोले- ये बनाने वाले की गलती बुलंदशहर से भाजपा सांसद भोला सिंह ने एयरफोर्स डे पर पाकिस्तान के इस्तेमाल वाले अमेरिकी F-16 फाइटर प्लेन की फोटो लगाकर शुभकामना संदेश पोस्ट कर दिया। पोस्ट की गई फोटो में F-16 फाइटिंग फाल्कन नजर आ रहा है। भारत के पास यह विमान नहीं है। लॉकहीड मार्टिन इसका निर्माण करती है। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने पर बोले- पोस्टर बनाने वाले की गलती है। पूरी खबर पढ़ें 3- योगी बोले- यूपी में पहले प्रदेश डुबाओ अलायंस था; 470 खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर बांटे सीएम योगी ने कहा- पहले यूपी में डुबाऊ अलायंस काम कर रहा था। वह प्रदेश के नौजवानों के सामने संकट खड़ा करता था। नौकरी पर डकैती डालता था। दो ही एस (S) थे। सैफई या सिफारिश से ही नौकरी मिलती थी। लेकिन, अब NDA की सरकार है। एनडीए मतलब, नौकरी देंगे। गुरुवार को लखनऊ में दरोगा-सिपाही पद पर खेल कोटे से नियुक्त 470 अभ्यर्थियों को लेटर दिए। पूरी खबर पढ़ें 4- बागपत में 2 मंजिला मकान में आग, मां-बेटी की मौत, 2 सिलेंडर फटे बागपत में गुरुवार को 2 मंजिला मकान में आग लग गई। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। दोनों को बचाने की कोशिश में कारोबारी पति भी झुलस गया। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर किराने की दुकान है। शॉर्ट सर्किट के चलते वहीं से आग भड़की। दुकान में रखे 2 गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आकर ब्लास्ट हो गए। इसके बाद आग और धुआं तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गया। पूरी खबर पढ़ें 5- काशी में Gen-Z से नितिन नवीन ने बात की, बोले- युवाओं को मत बांटो भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को काशी में Gen-Z स्टूडेंट्स से बातचीत की। उन्होंने कहा- हम युवाओं को बांट क्यों रहे हैं? पहले भी टीनएजर होते थे, इसलिए युवाओं को अल्फा, बीटा, गामा में नहीं बांटना चाहिए। हम विदेश से आए घुसपैठियों को भारत के युवाओं का हक नहीं देंगे। इससे पहले बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें… 6- अखिलेश बोले- मुख्यमंत्री अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, सपा प्रमुख रामनगरी पहुंचे अयोध्या में पूर्व मंत्री पवन पांडेय द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा- बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री इतना ही आश्वस्त हैं तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं। जिन्होंने कहा था कि 15 दिन के अंदर दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे, उनके लिए अयोध्या का मैदान खाली पड़ा है। झूठा वादा करने वाले का पानी जनता इस बार उतार देगी। पूरी खबर पढ़ें 7- लखनऊ में बाढ़ के बीच बारिश, पलासियो मॉल टापू बना, IIIT परिसर जलमग्न यूपी में बाढ़ के बीच फिर मौसम बिगड़ गया है। लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर और उन्नाव समेत 5 शहरों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। फर्रुखाबाद में ओले गिरे हैं। लखनऊ में गोमती अब भी उफान पर है। जलस्तर 10वें दिन भी बढ़ रहा है। पलासियो मॉल टापू बन गया है। इकाना स्टेडियम और आपदा प्रबंधन दफ्तर तक पानी पहुंच गया है। IIIT परिसर भी जलमग्न है। पूरी खबर पढ़ें 8- 94वां वायुसेना दिवस: एयरफोर्स चीफ बोले-ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने हमारी ताकत देखी भारतीय वायुसेना का 94वां वायुसेना दिवस गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर मनाया गया। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा- दुनिया तेजी से बदल रही है और इसके साथ चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने हमारी रक्षा क्षमताओं और ताकत को देखा। कार्यक्रम में आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ और नेवी चीफ एडमिरल कृष्णा स्वामिनाथन मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें 9- शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंदजी पहली बार केलीकुंज पहुंचे, राधे-राधे बोल पीछे दौड़े भक्त वृंदावन में शिष्य रसिक दुलारी की मौत के बाद संत प्रेमानंद महाराज गुरुवार सुबह पहली बार केलीकुंज आश्रम पहुंचे। उन्हें देखते ही भक्त ‘राधे-राधे’ के जयकारे लगाते हुए पीछे दौड़े। वह करीब 10 मिनट आश्रम में रुके। इसके बाद अपने गुरु श्री हित गोविंद शरण महाराज के दर्शन करने पहुंचे। वहां से अपने यमुना बिहार कुंज आश्रम लौट गए। शिष्य ने 25 सितंबर को जान दी थी। पूरी खबर पढ़ें 10- लखनऊ में वंदे भारत से टकराई गाय, इमरजेंसी ब्रेक लगा, अगला हिस्सा टूटा देहरादून से लखनऊ आ रही वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को बीकेटी में हादसे का शिकार हो गई। नंदना क्रॉसिंग के पास अचानक गाय ट्रेन से टकरा गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गाय की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान ट्रेन करीब आधे घंटे तक रुकी रही। 2:30 बजे बीकेटी से रवाना हुई। पूरी खबर पढ़ें 11- मेरठ में ब्यूटीशियन पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारा, 10 दिन बाद निकाला गया शव मेरठ में ब्यूटीशियन पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद परिवार को फोन कर उसकी मौत हार्ट अटैक से होने की बात बताई। परिवार ने सामान्य मौत मानकर शव दफना दिया था। मृतक का मोबाइल मिलने के बाद पत्नी पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। 10 दिन बाद शव कब्र से निकाल पोस्टमॉर्टम को भेजा गया। पूरी खबर पढ़ें 12- MLA का चुुनाव लड़ने वाला गोरखपुर का सिपाही बर्खास्त होगा, टिकट की कर रहा था दावेदारी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे गोरखपुर में तैनात सिपाही श्याम सुंदर चौहान की बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सिपाही ड्यूटी से लंबे समय तक गायब रहा। सस्पेंड होने के बाद लाइन में रिपोर्ट नहीं किया। आरोप है कि संतकबीर नगर की धनघटा सीट से चुनाव की तैयारी कर रहा। गोरखपुर SSP ने कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट एसपी ट्रैफिक से मांगी है। पूरी खबर पढ़ें 13- कानपुर में पति को दूसरी महिला संग पकड़ा, तलाक देकर घर से निकाला कानपुर में दूसरी महिला के साथ पत्नी ने पति को उसके ही घर में रंगे हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर पति ने कहा- “यही मेरी सब कुछ है, हम तुम्हें तलाक दे देंगे।” इसके बाद पति ने बच्चों के सामने पत्नी को तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित महिला ने बताया कि 16 साल पहले उसकी शादी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- सिकाई में पत्थर शरीर में फंसा, ऑपरेशन से निकाला, जुगाड़ वाला इलाज भारी पड़ा कानपुर में बवासीर से राहत के लिए अपनाया गया देसी नुस्खा 45 वर्षीय व्यक्ति के लिए जानलेवा स्थिति बन गया। सरसैया घाट के व्यक्ति को गर्म पानी में पत्थर डालकर सिंकाई की सलाह दी गई थी। सेंकते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से करीब डेढ़ किलो का पत्थर अंदर चला गया। चुपचाप 48 घंटे तक दर्द सहता रहा। हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचा। एक्सरे में पता चला। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास… 15- बसपा संस्थापक कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि 9 अक्टूबर को बसपा कार्यालय में कांशीराम के 20वें परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पूर्व सीएम मायावती इसमें शामिल होंगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

