अजमेर में कल 20 से ज्यादा इलाकों में बिजली बंद:पड़ाव-नाला बाजार क्षेत्र में सबसे ज्यादा 4.5 घंटे बंद रहेगी सप्लाई, सुबह 7 से 11:30 बजे तक शटडाउन

अजमेर में कल 20 से ज्यादा इलाकों में बिजली बंद:पड़ाव-नाला बाजार क्षेत्र में सबसे ज्यादा 4.5 घंटे बंद रहेगी सप्लाई, सुबह 7 से 11:30 बजे तक शटडाउन

अजमेर में कल 20 से ज्यादा इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। पड़ाव-नाला बाजार क्षेत्र में सबसे ज्यादा 4.5 घंटे तक बिजली कटौती होगी। यहां सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक शटडाउन रहेगा। अलग-अलग इलाकों में तय समय के अनुसार बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। टाटा पावर ने गुरुवार को शटडाउन शेड्यूल जारी किया है कि शुक्रवार को अजमेर शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। शुक्रवार को सबसे लंबा शटडाउन D2 क्षेत्र में सुबह 7 से 11:30 बजे तक 4.5 घंटे का रहेगा। वहीं अन्य क्षेत्रों में डेढ़ से 3 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। जानिए कौन-कौनसे इलाके होंगे प्रभावित D2 में सुबह 7 बजे से सुबह 11:30 बजे तक: पड़ाव, शिवाजी पार्क, खारी कुई, राम बरुसे पियाउ, अटा मुहल्ला, दृष्टि ब्यूटी प्वाइंट, मुंडारी मुहल्ला, सौदागर मुहल्ला, मेहरा की ताल, नाला बाजार और आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। D4 में सुबह 6:30 बजे से सुबह 8 बजे तक: लाखिया स्टील इंडस्ट्री, दिल्ली राजस्थानी ट्रांसपोर्ट, फतेपुरिया, पवन स्टील, साईं नाथ प्लास्टिक, गोपाल सेल कॉर्पोरेशन, बीएन स्पैट, रामदेव एंटरप्राइजेज और आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। D3 में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक: करणी नगर, दोषी वाटिका, फॉयसागर रोड और निकटवर्ती क्षेत्र में 3 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। D4 में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक: रातिडांग, जीएस पॉल्यूटरी फार्म, गाजी कपूर और आसपास के क्षेत्र में 3 घंटे बिजली बंद रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *