सीकर में कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च:राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध कर नारेबाजी की, कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़े

सीकर में कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च:राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध कर नारेबाजी की, कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़े

सीकर में आज कांग्रेस ने आक्रोश मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध किया। इसके साथ ही देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी व इस्तीफे की मांग की। आक्रोश मार्च कलेक्ट्रेट तक निकाला गया, जहां कई कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें नीचे उतारा। करीब 10 मिनट तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। आक्रोश मार्च के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लैक शर्ट/टीशर्ट और हाथों में काली पट्टी बांधे हुए नजर आए। कांग्रेस के आक्रोश मार्च की PHOTOS सरकार के इशारे पर 13 करोड़ वोटरों के नाम काटने का आरोप आक्रोश मार्च के बाद जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भाजपा सरकार के इशारे पर 13 करोड़ वोटरों के नाम काट दिए। पश्चिम बंगाल में चुनाव में भी भारी संख्या में वोटर्स के नाम काटे गए। दिल्ली में जिस तरह से राहुल गांधी को गिरफ्तार करके सरकार ने तानाशाही रवैया दिखाया है, उसकी हम निंदा करते हैं। जब भी चुनाव आते हैं तो केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष के नेताओं के यहां ED,CBI,IT को भेज देती है। कांग्रेस में हाल में हुए निकाय चुनाव में तो पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग किया गया लेकिन हम भाजपा को चेतावनी देना चाहते हैं कि यह देश संविधान के हिसाब से चलेगा,आपकी तानाशाही से नहीं। जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता तब तक कांग्रेस पार्टी सड़कों पर रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *