वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष बोले- आज लोकतंत्र का काला दिन, हमारा संघर्ष जारी रहेगा

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष बोले- आज लोकतंत्र का काला दिन, हमारा संघर्ष जारी रहेगा

भीलवाड़ा शहर जिला कांग्रेस ने वोट बचाओ-देश बचाओ के लिए कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत अंबेडकर सर्किल से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने का प्रयास करते कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बेरिकेड्सिंग लगाकर रोका तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक सहित कुछ कार्यकर्ता बेरिकेड्स पर चढ़ गए और उन्होंने नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंक कर इस्तीफे की मांग की। अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पैदल मार्च निकाला शहर जिला कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित गजाधर मानसिंहका धर्मशाला के सामने डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्किल पर इकट्ठा हुए डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करने के बाद कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और कांग्रेस के झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च के लिए रवाना हुए। केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कार्यकर्ताओं ने चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन शहर अध्यक्ष शिवराम खटीक ने बताया कि लोकतंत्र में जनता का मत और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता सर्वोच्च है।कांग्रेस किसी भी परिस्थिति में लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों से समझौता स्वीकार नहीं करेगी।आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन है। भीलवाड़ा से कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाने की आवाज को मजबूती से बुलंद किया है। कांग्रेस का यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं,बल्कि संविधान,लोकतंत्र,मतदाता के अधिकार और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा का संघर्ष है।कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। प्रदर्शन में ये मौजूद रहे प्रदर्शन में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, इंडिया गठबंधन से जुड़े कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के मोहम्मद हुसैन कुरैशी, ओम प्रकाश, कैलाश गहलोत, नरेंद्र वर्मा, नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, पीसीसी सदस्य मंजू पोखरना और राजेश चौधरी, नगर परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय पेड़ीवाल, राजेंद्र कुमार जैन, अनिल राठी, मोहम्मद हारून रंगरेज, पार्षद सत्यवीर सिंह राठौड़, योगेश सोनी, उस्मान पठान, शिवालय घावरी, शंकर लाल शर्मा, अजहरुद्दीन, अजय गुर्जर, शिव प्रकाश घावरी, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *