मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर पुलिस-सपाइयों में धक्का-मुक्की:जिलाध्यक्ष बोले- संविधान बचाने के लिए किया प्रदर्शन, पुलिस ने छीना पुतला

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर पुलिस-सपाइयों में धक्का-मुक्की:जिलाध्यक्ष बोले- संविधान बचाने के लिए किया प्रदर्शन, पुलिस ने छीना पुतला

शाहजहांपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। सपा ने इसे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़ा अभियान बताया। पुलिस ने पुतला दहन से पहले रोका सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। ‘संविधान बचाने का काम कर रहे’ सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता देश का संविधान बचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद से संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। तनवीर खां ने बताया कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ और वोट बचाओ’ अभियान चलाया गया। गुरुवार को अभियान का आखिरी दिन था। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर लोगों और मतदाताओं को जागरूक किया। हाईकमान के निर्देश पर आगे की रणनीति तनवीर खां ने कहा कि गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई की। उन्होंने कहा कि हाईकमान से आगे जो भी निर्देश मिलेंगे, कार्यकर्ता उनका पालन करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *