बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस नंबर-1 के स्लैग ग्रेनुलेशन सेक्शन में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे कन्वेयर बेल्ट K-21 और K-22 में आग लग गई। गर्म स्लैग के संपर्क में आने से बेल्ट ने आग पकड़ी, जिससे उसे नुकसान पहुंचा। बीएसएल फायर विंग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर विंग की तेजी से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया। बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि यह बेल्ट फर्नेस के बाहर है, इसलिए फर्नेस के काम पर कोई असर नहीं पड़ा। प्लांट की मुख्य इकाइयां सामान्य रूप से चल रही हैं और उत्पादन जारी है। जले हुए कन्वेयर बेल्ट को जल्द बदला जाएगा। आग से हुए नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस नंबर-1 के स्लैग ग्रेनुलेशन सेक्शन में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे कन्वेयर बेल्ट K-21 और K-22 में आग लग गई। गर्म स्लैग के संपर्क में आने से बेल्ट ने आग पकड़ी, जिससे उसे नुकसान पहुंचा। बीएसएल फायर विंग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर विंग की तेजी से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया। बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि यह बेल्ट फर्नेस के बाहर है, इसलिए फर्नेस के काम पर कोई असर नहीं पड़ा। प्लांट की मुख्य इकाइयां सामान्य रूप से चल रही हैं और उत्पादन जारी है। जले हुए कन्वेयर बेल्ट को जल्द बदला जाएगा। आग से हुए नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है।

