जामताड़ा साइबर पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड मिले हैं। साइबर डीएसपी अमित रविदास ने बताया कि आरोपी गूगल पर कंपनियों के नाम से फर्जी विज्ञापन डालते थे। ग्राहकों को झांसे में लेकर फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क कराते थे। बैंकिंग की गोपनीय जानकारी लेते और ठगी करते थे समस्या सुलझाने के नाम पर मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड कराकर बैंकिंग की गोपनीय जानकारी लेते और ठगी करते थे। पुलिस टीम ने नारायणपुर के मुरलीपहाड़ी से तीनों आरोपियों को पकड़ा। इनकी पहचान आरिफ (28), शाहजहां (40) और जिसान (24) है। ये जामताड़ा के बंदरचुआ गांव के हैं। आरोपी देश के कई राज्यों में ठगी करते थे। साइबर अपराध का केस दर्ज है। जामताड़ा साइबर पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड मिले हैं। साइबर डीएसपी अमित रविदास ने बताया कि आरोपी गूगल पर कंपनियों के नाम से फर्जी विज्ञापन डालते थे। ग्राहकों को झांसे में लेकर फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क कराते थे। बैंकिंग की गोपनीय जानकारी लेते और ठगी करते थे समस्या सुलझाने के नाम पर मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड कराकर बैंकिंग की गोपनीय जानकारी लेते और ठगी करते थे। पुलिस टीम ने नारायणपुर के मुरलीपहाड़ी से तीनों आरोपियों को पकड़ा। इनकी पहचान आरिफ (28), शाहजहां (40) और जिसान (24) है। ये जामताड़ा के बंदरचुआ गांव के हैं। आरोपी देश के कई राज्यों में ठगी करते थे। साइबर अपराध का केस दर्ज है।

