भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट लीग की डेट एक बार फिर टकरा सकती हैं। PCB ने गुरुवार को अपनी लीग PSL-12 का शेड्यूल जारी किया। पाकिस्तान क्रिकेट लीग की शुरुआत 18 मार्च से होगी। जबकि, फाइनल मैच 2 मई को खेला जाएगा। इसी बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भी शुरू हो सकता है। हालांकि, BCCI ने अब तक इसका शेड्यूल जारी नहीं किया है। मोहसिन नकवी बोले- PSL 12 में स्तर ऊंचा करेंगे PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि PSL-11 ने दिखाया कि यह लीग क्या करने में सक्षम है। उन्होंने रोमांचक मुकाबलों, रिकॉर्ड दर्शकों और रिकॉर्ड प्रसारण आंकड़ों का जिक्र किया। नकवी ने कहा- PSL 12 में लीग का स्तर और ऊंचा किया जाएगा। बोर्ड एक और शानदार सीजन कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी फ्रेंचाइजियों को एक बार फिर खिताब के लिए कॉम्पीट करते देखने का इंतजार है। IPL से क्यों हो सकता है टकराव? PSL की विंडो मार्च से मई के बीच है, जबकि IPL भी आमतौर पर इसी अवधि में खेला जाता है। 2026 में भारतीय लीग 28 मार्च से शुरू होकर 31 मई तक चली थी। PSL 12 की 18 मार्च से 2 मई की विंडो IPL के शुरुआती और लीग स्टेज के हिस्से से टकरा सकती है। PSL 11 से ऑक्शन लागू हुआ PSL के 11वें सीजन में पहली बार 8 टीमों का फॉर्मेट लागू किया गया था। इसी सीजन में खिलाड़ियों के चयन के लिए ड्राफ्ट सिस्टम की जगह पहली बार प्लेयर ऑक्शन कराया गया। PSL 11 के फाइनल में पेशावर जल्मी ने हैदराबाद किंग्समैन को हराकर 9 साल बाद खिताब जीता था। गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए फाइनल को 32,461 दर्शकों ने देखा था। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक पोरेल का बंगाल रणजी टीम में चयन:रेप केस में जमानत पर चल रहे है; शमी, मुकेश और आकाश दीप भी टीम में
IPL से फिर टकरा सकती है पाकिस्तानी लीग की डेट:18 मार्च से 2 मई तक होगी PSL; 8 टीमों का फॉर्मेट बरकरार

