दरभंगा में गोलीबारी, 2 युवक घायल:आपसी विवाद और पैसों के लेनदेन में फायरिंग की आशंका; पुलिस हिरासत में 5 संदिग्ध

दरभंगा में गोलीबारी, 2 युवक घायल:आपसी विवाद और पैसों के लेनदेन में फायरिंग की आशंका; पुलिस हिरासत में 5 संदिग्ध

दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार रात आपसी विवाद और पैसे के लेनदेन को लेकर गोलीबारी हुई है। गोली लगने से 2 लोग घायल हो गए। इलाज के लिए डीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना एनएच-27 स्थित खर्थुआ हाईवे के पास की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी और मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गोलीबारी में शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घायल की पहचान श्रवण मंडल(27) और बजरंगी मंडल(18) के तौर पर हुई है। एक को गर्दन के पास, दूसरे को जांघ के पास बुलेट लगी है। बहन के घर से लौटने के दौरान हुई घटना घायल श्रवण कुमार की मां ने बताया कि नका बेटा बुधवार शाम करीब सात बजे अपने दोस्त बजरंगी मंडल(18) के साथ बहन के घर गया था। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में उसे किसी ने गोली मार दी। उसकी बाइक भी छीन ली। गोली कितने चलाई है, इसके पीछे क्या कारण है। इसकी जानकारी नहीं है। परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं है। बेटा दिल्ली के चांदनी चौक में हलुवाई का काम करता है, फिलहाल छुट्‌टी में घर आया था। एक को गोली गर्दन के पास दूसरे को जाँघ में लगी है। एक घायल छिनतई मामले में जेल जा चुका है पुलिस के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई है कि गोली लगने वाले दोनों युवकों में से एक पूर्व में मोबाइल छिनतई के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस इस बिंदु को भी जांच में शामिल कर रही है। फिलहाल गोलीबारी की घटना का आपराधिक इतिहास से कोई सीधा संबंध है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। एसडीपीओ बोले- पांच संदिग्ध हिरासत में सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे सदर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एनएच-27 पर आपसी विवाद और पैसे के लेनदेन को लेकर गोली चली है। इसमें दो लोगों के गोली लगने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार रात आपसी विवाद और पैसे के लेनदेन को लेकर गोलीबारी हुई है। गोली लगने से 2 लोग घायल हो गए। इलाज के लिए डीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना एनएच-27 स्थित खर्थुआ हाईवे के पास की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी और मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गोलीबारी में शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घायल की पहचान श्रवण मंडल(27) और बजरंगी मंडल(18) के तौर पर हुई है। एक को गर्दन के पास, दूसरे को जांघ के पास बुलेट लगी है। बहन के घर से लौटने के दौरान हुई घटना घायल श्रवण कुमार की मां ने बताया कि नका बेटा बुधवार शाम करीब सात बजे अपने दोस्त बजरंगी मंडल(18) के साथ बहन के घर गया था। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में उसे किसी ने गोली मार दी। उसकी बाइक भी छीन ली। गोली कितने चलाई है, इसके पीछे क्या कारण है। इसकी जानकारी नहीं है। परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं है। बेटा दिल्ली के चांदनी चौक में हलुवाई का काम करता है, फिलहाल छुट्‌टी में घर आया था। एक को गोली गर्दन के पास दूसरे को जाँघ में लगी है। एक घायल छिनतई मामले में जेल जा चुका है पुलिस के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई है कि गोली लगने वाले दोनों युवकों में से एक पूर्व में मोबाइल छिनतई के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस इस बिंदु को भी जांच में शामिल कर रही है। फिलहाल गोलीबारी की घटना का आपराधिक इतिहास से कोई सीधा संबंध है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। एसडीपीओ बोले- पांच संदिग्ध हिरासत में सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे सदर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एनएच-27 पर आपसी विवाद और पैसे के लेनदेन को लेकर गोली चली है। इसमें दो लोगों के गोली लगने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *