कैमूर में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। यह बैठक समाहरणालय स्थित माँ मुंडेश्वरी सभागार में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई। लाउडस्पीकर का उपयोग तय डेसिबल सीमा में बैठक में पूजा समितियों की समस्याएं सुनी गईं। प्रशासन ने निर्देश दिए कि बिना लाइसेंस के कोई पूजा पंडाल नहीं लगेगा। पूजा और विसर्जन के दौरान डीजे पर पूरी तरह रोक रहेगी। लाउडस्पीकर का उपयोग तय डेसिबल सीमा में ही होगा। साफ-सफाई और बिजली मरम्मत के निर्देश सुरक्षा के लिए पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण और पहचान पत्र वाले वॉलंटियर्स तैनात करना अनिवार्य है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल सख्त कार्रवाई करेगा। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई और बिजली मरम्मत के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रशासन ने लोगों से त्योहार को भाईचारे से मनाने की अपील की। कैमूर में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। यह बैठक समाहरणालय स्थित माँ मुंडेश्वरी सभागार में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई। लाउडस्पीकर का उपयोग तय डेसिबल सीमा में बैठक में पूजा समितियों की समस्याएं सुनी गईं। प्रशासन ने निर्देश दिए कि बिना लाइसेंस के कोई पूजा पंडाल नहीं लगेगा। पूजा और विसर्जन के दौरान डीजे पर पूरी तरह रोक रहेगी। लाउडस्पीकर का उपयोग तय डेसिबल सीमा में ही होगा। साफ-सफाई और बिजली मरम्मत के निर्देश सुरक्षा के लिए पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण और पहचान पत्र वाले वॉलंटियर्स तैनात करना अनिवार्य है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल सख्त कार्रवाई करेगा। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई और बिजली मरम्मत के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रशासन ने लोगों से त्योहार को भाईचारे से मनाने की अपील की।

