मौसम विभाग ने उन्नाव के लिए जारी किया अलर्ट: अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ भारी बारिश

मौसम विभाग ने उन्नाव के लिए जारी किया अलर्ट: अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ भारी बारिश

Meteorological Department में अगले तीन घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। जिसके अनुसार जिले के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसके साथ ही बिजली कड़कने की भी जानकारी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश होने की भी संभावना है। विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। शुक्रवार 9अक्टूबर को भी मौसम खुशनुमा रहेगा। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आएगी। ‌

क्या कहता है मौसम विभाग का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के लिए मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार जिले में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश होने की संभावना है। लोगों को खुले खेतों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसानों से भी अपील की गई है कि इस दौरान खेतों में जाने से बचें। आज सुबह से ही जिले में आसमान में बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी हो रही है। जिससे तापमान में कमी आई है। मौसम में ठंड है।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज 8 अक्टूबर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय जिले में आंशिक रूप से बादल छाए हैं और 24 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। हवा में 89 प्रतिशत नमी है। सुबह से ही हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो रही है लेकिन तेज हवा भी चल रही है। वहीं कल 9 अक्टूबर को मौसम और बिगड़ सकता है। दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और शाम को आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। कल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है।

रुक रुक कर हो रही बूंदाबांदी

जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश हो रही है। जिससे मौसम खुशगवार हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लोगों को सलाह दी गई है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और मौसम साफ होने तक इंतजार करें।

कैसा रहेगा 10 और 11 अक्टूबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर रविवार का तापमान 22 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। सुबह और रात में ठंड का एहसास होगा। 11 अक्टूबर रविवार का मौसम तापमान 22 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *