जौनपुर में 2 स्कूलों की मान्यता पर संकट:क्षमता से ज्यादा बच्चे बिठाने और रिकॉर्ड न देने पर 9 अक्टूबर तक मांगा जवाब

जौनपुर में 2 स्कूलों की मान्यता पर संकट:क्षमता से ज्यादा बच्चे बिठाने और रिकॉर्ड न देने पर 9 अक्टूबर तक मांगा जवाब

जौनपुर में स्कूली वाहनों की दुर्घटनाओं व नियमों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. समीर ने सुजानगंज के दो निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया है। 9 अक्टूबर तक संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनकी मान्यता रद्द होगी। डीओआरएम इंटरनेशनल स्कूल का टाटा मैजिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जांच में सात सीटर गाड़ी में क्षमता से ज्यादा बच्चे मिले, जिससे छह बच्चे घायल हुए। बेलवार स्थित सार्वजनिक प्राथमिक विद्यालय के वाहन एक्सीडेंट में भी क्षमता से दोगुने बच्चे पाए गए। इस स्कूल में खेल का मैदान नहीं था और उपस्थिति रजिस्टर गायब मिले। बीएसए ने पहले भी इन स्कूलों से वाहनों के दस्तावेज, भवन की एनओसी व मान्यता कागजात मांगे थे। 9 अक्टूबर दोपहर 2 बजे तक सभी सबूत व दस्तावेज बीएसए कार्यालय में जमा करने का अंतिम मौका है। जवाब न मिलने पर मान्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *