गोरखपुर AIIMS में यूपी-उत्तराखंड के 1500 से अधिक सर्जन जुटेंगे:सीएम योगी होंगे सर्जिकल कॉन्फ्रेंस के चीफ गेस्ट, न्यू टेक्नॉलॉजी और मॉडर्न सर्जरी पर होगा चर्चा

गोरखपुर AIIMS में यूपी-उत्तराखंड के 1500 से अधिक सर्जन जुटेंगे:सीएम योगी होंगे सर्जिकल कॉन्फ्रेंस के चीफ गेस्ट, न्यू टेक्नॉलॉजी और मॉडर्न सर्जरी पर होगा चर्चा

गोरखपुर AIIMS में नवंबर में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 1500 से ज्यादा सर्जन जुटेंगे। यहां उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ सर्जंस ऑफ इंडिया की सर्जिकल कांफ्रेंस आयोजित होगी। सम्मेलन में सीएम योगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सर्जरी के क्षेत्र में नई तकनीक, आधुनिक उपकरण और बदलते रोगों के अनुसार सर्जरी की नई विधाओं पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। AIIMS के सर्जरी विभाग की ओर से आयोजित होने वाली इस कांफ्रेंस में बीआरडी मेडिकल कॉलेज और सर्जंस क्लब भी सहभागी हैं। आयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। एम्स के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता को आयोजन समिति का चेयरमैन बनाया गया है। 26 नवंबर को प्री-कांफ्रेंस वर्कशॉप कांफ्रेंस की शुरुआत 26 नवंबर को प्री-कांफ्रेंस वर्कशॉप से होगी। इसके बाद 27 से 29 नवंबर तक मुख्य सर्जिकल कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। सम्मेलन में सर्जरी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। पैनल डिस्कशन, लेक्चर, पेपर प्रेजेंटेशन और पोस्टर प्रेजेंटेशन भी होंगे। एम्स और बीआरडी के डॉक्टर आयोजन में संभालेंगे जिम्मेदारी सर्जिकल कांफ्रेंस की चीफ पैट्रन एम्स गोरखपुर की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. विभा दत्ता होंगी। ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. शिव शंकर शाही हैं। आयोजन समिति में एम्स गोरखपुर के डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. धर्मेंद्र पीपल, डॉ. मुकुल सिंह, डॉ. हरिकेश यादव, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. मनीष कुमार और डॉ. शाहनवाज शामिल हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से डॉ. अशोक यादव और डॉ. योगेश कुमार भी आयोजन में योगदान देंगे। गोरखपुर में अब तक का सबसे बड़ा सर्जिकल सम्मेलन डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर में इतने बड़े स्तर की सर्जिकल कांफ्रेंस पहले नहीं हुई है। यह एम्स गोरखपुर के लिए गर्व की बात है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि बनने का निवेदन स्वीकार कर लिया है। सम्मेलन का आयोजन गोरखपुर AIIMS के ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *