पंचकूला में हरियाणा की पहली स्थाई ‘टूरिस्ट पुलिस पोस्ट’:माता मनसा देवी मंदिर में खुलेगी; भाषा की बाधा होगी खत्म: पुलिसकर्मियों को मिलेंगे हाईटेक टैब

पंचकूला में हरियाणा की पहली स्थाई ‘टूरिस्ट पुलिस पोस्ट’:माता मनसा देवी मंदिर में खुलेगी; भाषा की बाधा होगी खत्म: पुलिसकर्मियों को मिलेंगे हाईटेक टैब

पंचकूला माता मनसा देवी मंदिर में आने वाले देश-विदेश और दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। श्री माता मनसा देवी मंदिर प्रांगण के मुख्य गेट पर हरियाणा की पहली स्थाई ‘टूरिस्ट पुलिस पोस्ट’ खुलने जा रही है। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और आगामी नवरात्र के पहले दिन इसका भव्य उद्घाटन किया जाएगा। यह पुलिस पोस्ट केवल नवरात्र या मेले के दिनों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सामान्य दिनों में भी एक नियमित पुलिस स्टेशन/चौकी की तरह 24 घंटे चालू रहेगी। इस टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका हाईटेक और भाषा-मित्र होना है। मंदिर में आने वाले दक्षिण भारत और विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष टैब दिए जाएंगे। यदि कोई पर्यटक अपनी प्रांतीय (जैसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम) या विदेशी भाषा में बात करता है, तो पुलिसकर्मी टैब में ट्रांसलेशन सॉफ्टवेयर की मदद से उनकी बात तुरंत समझ सकेंगे। अब पुलिसकर्मी उसी टैब के जरिए अपनी बात को पर्यटक की भाषा में ट्रांसलेट कर उन तक सही जानकारी और सहायता पहुंचाएंगे। अब जानिए, टूरिस्ट से क्या होगा फायदा… नवरात्र में 1 लाख पार पहुंचती है श्रद्धालुओं की संख्या माता मनसा देवी मंदिर में नवरात्रों के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है। विशेष रूप से पहले और छठे नवरात्र के दिन श्रद्धालुओं का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच जाता है, जबकि अन्य नवरात्रों में प्रतिदिन 50 हजार से अधिक भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। इसके अलावा, सामान्य दिनों में भी हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली सहित देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन माता के दर्शन के लिए पंचकूला पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की इसी विशाल संख्या और सुरक्षा की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस स्थाई टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की स्थापना की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *