समस्तीपुर में बीच सड़क पुलिस-युवक के बीच मारपीट:कीचड़ में उठा-पटक, अधिकारी ने गर्दन जकड़ा; पूर्व मुखिया ने डंडे से युवक का पैर तोड़ा

समस्तीपुर में बीच सड़क पुलिस-युवक के बीच मारपीट:कीचड़ में उठा-पटक, अधिकारी ने गर्दन जकड़ा; पूर्व मुखिया ने डंडे से युवक का पैर तोड़ा

समस्तीपुर में युवक और पुलिस अधिकारी के बीच सड़क उठा-पटक हो गई। इस दौरान दोनों कई बार कीचड़ में गिरे। इस बीच पूर्व मुखिया और भाजपा जितेंद्र कुमार सिन्हा ने महिला जवान के हाथ से डंडा लिया और युवक की पिटाई शुरू कर दी और अधिकारी ने उसका गर्दन जकड़ कर रखा था। पिटाई के बाद युवक बेहोश हो गया। बाद में पुलिस टीम उसे इलाज के लिए मोहिउद्दीननगर पीएचसी ले गई। युवक का पैर टूट गया है। वहीं, पुलिस पदाधिकारी राजू कुमार को भी चोट लगी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बाजार का है। छेड़खानी की सूचना पर पहुंची थी डायल-112 की टीम बताया गया है कि बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहिउद्दीननगर बाजार में गोलू कुमार नामक युवक ने रास्ते से जा रही एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम में पुलिस पदाधिकारी राजू कुमार के साथ दो महिला सिपाही भी थीं। पुलिस ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते युवक और राजू कुमार के बीच हाथापाई शुरू हो गई। दोनों सड़क पर गिर पड़े और काफी देर तक एक-दूसरे से उलझते रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अकेले युवक को काबू करने में जुटे थे दरोगा घटना के दौरान डायल-112 की टीम में दरोगा राजू कुमार के अलावा दो महिला सिपाही मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि युवक के विरोध करने पर उसे नियंत्रित करने की कोशिश में दरोगा अकेले ही उससे भिड़ गए। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी आसपास से मदद के लिए आवाज लगाती रहीं। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस बोली- पूरे मामले की जांच जारी मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि युवक की पिटाई किए जाने का वीडियो भी पुलिस को प्राप्त हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायल युवक और पुलिस पदाधिकारी का इलाज कराया गया है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। समस्तीपुर में युवक और पुलिस अधिकारी के बीच सड़क उठा-पटक हो गई। इस दौरान दोनों कई बार कीचड़ में गिरे। इस बीच पूर्व मुखिया और भाजपा जितेंद्र कुमार सिन्हा ने महिला जवान के हाथ से डंडा लिया और युवक की पिटाई शुरू कर दी और अधिकारी ने उसका गर्दन जकड़ कर रखा था। पिटाई के बाद युवक बेहोश हो गया। बाद में पुलिस टीम उसे इलाज के लिए मोहिउद्दीननगर पीएचसी ले गई। युवक का पैर टूट गया है। वहीं, पुलिस पदाधिकारी राजू कुमार को भी चोट लगी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बाजार का है। छेड़खानी की सूचना पर पहुंची थी डायल-112 की टीम बताया गया है कि बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहिउद्दीननगर बाजार में गोलू कुमार नामक युवक ने रास्ते से जा रही एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम में पुलिस पदाधिकारी राजू कुमार के साथ दो महिला सिपाही भी थीं। पुलिस ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते युवक और राजू कुमार के बीच हाथापाई शुरू हो गई। दोनों सड़क पर गिर पड़े और काफी देर तक एक-दूसरे से उलझते रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अकेले युवक को काबू करने में जुटे थे दरोगा घटना के दौरान डायल-112 की टीम में दरोगा राजू कुमार के अलावा दो महिला सिपाही मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि युवक के विरोध करने पर उसे नियंत्रित करने की कोशिश में दरोगा अकेले ही उससे भिड़ गए। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी आसपास से मदद के लिए आवाज लगाती रहीं। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस बोली- पूरे मामले की जांच जारी मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि युवक की पिटाई किए जाने का वीडियो भी पुलिस को प्राप्त हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायल युवक और पुलिस पदाधिकारी का इलाज कराया गया है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *