गाजियाबाद में धरनास्थल पर व्यापारी को आया हार्ट अटैक:डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर स्टेंट डाला, साथी बोले- प्रदर्शन जारी रहेगा

गाजियाबाद में धरनास्थल पर व्यापारी को आया हार्ट अटैक:डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर स्टेंट डाला, साथी बोले- प्रदर्शन जारी रहेगा

गाजियाबाद के रामानुज दयाल मार्केट के बी और सी ब्लॉक के व्यापारियों का नगर निगम के खिलाफ धरना बुधवार को 15वें दिन भी जारी रहा। व्यापारी 23 सितंबर से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। धरने में रोज शामिल होने वाले करीब 45 वर्षीय व्यापारी विनय गर्ग की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। व्यापारियों के मुताबिक, उन्हें शरीर में दर्द की शिकायत हुई। डॉक्टर को दिखाने पर नस में ब्लॉकेज की बात सामने आई। इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर स्टेंट डाला। ‘5 दिन से तनाव में था’ विनय गर्ग का आरोप है कि नगर निगम की कार्रवाई को लेकर वह करीब पांच दिन से लगातार तनाव में थे। उनका कहना है कि दुकान और कारोबार को लेकर ज्यादा सोचने और तनाव लेने से उनकी तबीयत बिगड़ी। व्यापारियों का कहना है कि वे लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं, लेकिन नगर निगम ने अब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। व्यापारियों ने इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों, मेयर और नगर आयुक्त को जिम्मेदार ठहराने की बात कही है। सपा और सुभाष पार्टी के नेताओं ने दिया समर्थन बुधवार को समाजवादी पार्टी के अभिषेक गर्ग और सुभाष पार्टी के पवन सक्सेना अपनी टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। दोनों ने व्यापारियों को समर्थन दिया। धरने में महेश मित्तल, अजय गर्ग, अरविंद गौतम, विनय मिश्रा, प्रदीप शर्मा, भारत बजाज, जयप्रकाश, विनोद, बिट्टू, मोहनलाल, चौधरी साहब, विक्की जैन, सोनू, संगीत लता, मनोज जैन, आनंद प्रकाश, अमित कुमार और अनिल जैन समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *