पाली में होटल में घुसकर मारपीट और कर्मचारी पर चाकू से हमला करने के मामले में दो पुलिस कॉन्स्टेबल समेत 6 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। पुलिस के अनुसार पाली के रामदेव रोड, रजत नगर निवासी महेंद्र (28) पुत्र हनुमानराम ने रिपोर्ट दी है। बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे उसका माजीसा रेस्टोरेंट है। 5 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे हिम्मतसिंह, जीतूसिंह, पुलिस कॉन्स्टेबल धर्माराम, छोटूसिंह और दो अन्य लोग खाना खाने आए थे। खाना नहीं मिलने पर रसोई में घुसे रिपोर्ट में आरोप है कि सभी नशे में थे और खाना मांग रहे थे। उन्हें बताया गया कि रसोई बंद हो चुकी है और स्टाफ खाना खा रहा है। इसलिए खाना नहीं दिया जा सकता। इस बात से वे नाराज हो गए और रसोई में चले आए। चाकू से सिर पर वार करने का आरोप आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। हिम्मतसिंह ने रसोई में पड़ा चाकू उठाया और जान से मारने की नीयत से महेंद्र के सिर पर मार दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट भी की। साथी स्टाफ बीच-बचाव करने आया तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। इसके बाद सभी वहां से चले गए। महेंद्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। — यह भी पढ़े – खाना नहीं मिलने पर होटलकर्मी के सिर में मारा चाकू:घायल का भाई बोला-कार में आए युवकों के साथ पुलिसकर्मी भी नशे में थे

