झारखंड CM हेमंत सोरेन की मां का निधन:हिल व्यू हॉस्पिटल में थीं भर्ती, ब्रेन और किडनी से जुड़ी बीमारियों का चल रहा था इलाज

झारखंड CM हेमंत सोरेन की मां का निधन:हिल व्यू हॉस्पिटल में थीं भर्ती, ब्रेन और किडनी से जुड़ी बीमारियों का चल रहा था इलाज

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार को निधन हो गया। रूपी सोरेन को ब्रेन और किडनी से जुड़ी परेशानी थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घर पर डॉक्टरों ने उनकी जांच की थी। सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार दोपहर से ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके कैबिनेट के कई मंत्री अस्पताल पहुंच रहे थे। खबर अपडेट हो रही है…. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार को निधन हो गया। रूपी सोरेन को ब्रेन और किडनी से जुड़ी परेशानी थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घर पर डॉक्टरों ने उनकी जांच की थी। सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार दोपहर से ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके कैबिनेट के कई मंत्री अस्पताल पहुंच रहे थे। खबर अपडेट हो रही है….  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *