बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:अनंत सिंह के आगे ललन की भी नहीं चली, इलाज कराने पहुंची लड़की से रेप, 3 आरोपियों का एनकाउंटर

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:अनंत सिंह के आगे ललन की भी नहीं चली, इलाज कराने पहुंची लड़की से रेप, 3 आरोपियों का एनकाउंटर

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। जदयू विधायक अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बतौर CM और PM 25 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। इस मौके पर पीएम ने देश के सामने बड़ा संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। सीतामढ़ी में हत्या के आरोपियों को पुलिस ने दौड़कर गोली मारी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. अनंत सिंह ने नहीं मानी ललन सिंह की बात जदयू विधायक अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ललन सिंह ने 5 अक्टूबर को कहा था, उनकी अनंत सिंह से बात हो गई है। अब वो इस विवाद को लेकर कोई सार्वजिनक बयान नहीं देंगे। 48 घंटे बाद ही अनंत सिंह ने पीके के कैंडिडेट अनुज सिंह को जिताने की अपील की है। अनुज सिंह की जीत पक्की करने के लिए अनंत सिंह ने आज पटना से बख्तियारपुर तक रोड शो किया हैं। आज अनंत सिंह ने फतुहा में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के समर्थन में एक रोड शो किया। पूरी खबर पढ़ें 2. ‘2047 तक विकसित भारत, We will do it’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बतौर CM और PM 25 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। इस मौके पर पीएम ने देश के सामने बड़ा संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। पीएम मोदी ने नारे लगाए, “हम करके रहेंगे… We Will Do It. 2047 विकसित भारत, We Will Do It. लाल किले से मैंने सबके प्रयास की बात की थी। भारत को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए जो जज्बा चाहिए, वो एक ही संदेश देता है कि हम करके रहेंगे।” पीएम के साथ लोगों ने भी इन नारों को दोहराया। पूरी खबर पढ़ें 3. सीतामढ़ी में हत्या के 3 आरोपियों का एनकाउंटर सीतामढ़ी में एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने मर्डर के 3 आरोपियों को दौड़कार गोली मारी है। 25 जुलाई 2026 को प्रॉपर्टी डीलर दिनेश यादव की 7 गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी इस मर्डर में शामिल थे। पुलिस इनकी तलाश में लगातार रेड कर रही थी। एनकाउंटर जिले के रीगा-परसौनी रोड पर हुआ है। पुलिस की गोली से घायल बदमाशों की पहचान सुनील कुशवाहा, मणि कुमार और इंदल कुमार के रूप में हुई है। तीनों के पास से 3 सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और 800 कारतूस जब्त किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. NEET छात्रा मौत केस-CBI को नहीं मिला सबूत पटना के चर्चित NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने जांच पूरी करने के बाद कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई 8 महीने बाद भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले की जांच अधिकारी विभा कुमारी ने मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट की पॉक्सो अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी। इस मामले में अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी, जिसमें अदालत जांच से जुड़े सीबीआई और पटना पुलिस के अधिकारियों को तलब करेगी। अपर लोक अभियोजक सुरेश प्रसाद ने बताया कि सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा-इस मामले में कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पूरी खबर पढ़ें 5. GMCH में मां का इलाज कराने पहुंची लड़की से रेप बेतिया के सरकार अस्पताल जीएमसीएच में मां का इलाज कराने आई एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। अस्पताल के एक प्राइवेट स्टाफ लड़की को बहलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने यह धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो तुम्हारी बीमार मां के साथ ठीक नहीं होगा। धमकी के बाद लड़की डर गई और अस्पताल आकर एडमिट मां के कमरे में चुप चाप बैठ गई। पूरी खबर पढ़ें 6. बेगूसराय बस स्टैंड में 10 राउंड फायरिंग, 2 घायल बेगूसराय बस स्टैंड में बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ 8 से 10 राउंड फायरिंग की। घटना में दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला निवासी जुआ कारोबारी मनोज पासवान और फल विक्रेता अर्जुन साह के रूप में हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक घायल को सदर अस्पताल और दूसरे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें 7. SIR के खिलाफ बिहार में महागठबंधन का आक्रोश मार्च चुनाव आयोग और SIR को लेकर महागठबंधन आज 7 अक्टूबर को राज्यभर में आक्रोश मार्च निकाल रही है। सभी प्रखंड मुख्यालयों पर महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। पटना में राजद कार्यालय के बाहर पीएम मोदी, अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला लेकर राजद कार्यकर्ता नारेबाजी की। सभी प्रदर्शनकारियों ने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो…’ के नारे लगाए। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचे और PM मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। पूरी खबर पढ़ें 8. नाबालिग का रेस्क्यू करने गई पुलिस टीम पर हमला दरभंगा के सिंहवाड़ा में नाबालिग का रेस्क्यू करने गई डायल 112 की टीम पर मंगलवार की रात हमला हुआ है। घटना में एक एसआई, एक महिला दरोगा और पुलिस की गाड़ी के ड्राइवर के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, कमतौल एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि मौके पर केवल पुलिस का विरोध हुआ था। पुलिस पर हमला या अन्य गंभीर घटना होने की बात गलत है। वहीं, एसडीपीओ के बयान के उलट नाबालिग के परिजन ने कहा कि हम लोगों के साथ पुलिस की टीम पर भी लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर से हमला हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 9. ‘केहु शेर कहे, केहु ‘शेर-ए-बिहार’ कहेला’ आज अनंत सिंह ने फतुहा में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के समर्थन में एक रोड शो किया। यह रोड शो महारानी चौक से शुरू होकर चौराहा होते हुए दरियापुर से आगे बढ़ा और बख्तियारपुर में खत्म हुआ। गुंजन सिंह ने ‘केहु शेर कहे, केहु ‘शेर-ए-बिहार’ कहेला’ गीत गाकर समा बांधा। इस दौरान समर्थकों ने जमकर अनंत सिंह के समर्थन में नारेबाजी की। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी गुरुवार को बिहार के 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें पटना, बेगूसराय, नालंदा, नवादा, शेखपुरा समेत अन्य जिले शामिल हैं। आने वाले 2 से 3 दिन कई जगहों पर बारिश की संभावना है। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। जदयू विधायक अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बतौर CM और PM 25 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। इस मौके पर पीएम ने देश के सामने बड़ा संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। सीतामढ़ी में हत्या के आरोपियों को पुलिस ने दौड़कर गोली मारी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. अनंत सिंह ने नहीं मानी ललन सिंह की बात जदयू विधायक अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ललन सिंह ने 5 अक्टूबर को कहा था, उनकी अनंत सिंह से बात हो गई है। अब वो इस विवाद को लेकर कोई सार्वजिनक बयान नहीं देंगे। 48 घंटे बाद ही अनंत सिंह ने पीके के कैंडिडेट अनुज सिंह को जिताने की अपील की है। अनुज सिंह की जीत पक्की करने के लिए अनंत सिंह ने आज पटना से बख्तियारपुर तक रोड शो किया हैं। आज अनंत सिंह ने फतुहा में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के समर्थन में एक रोड शो किया। पूरी खबर पढ़ें 2. ‘2047 तक विकसित भारत, We will do it’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बतौर CM और PM 25 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। इस मौके पर पीएम ने देश के सामने बड़ा संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। पीएम मोदी ने नारे लगाए, “हम करके रहेंगे… We Will Do It. 2047 विकसित भारत, We Will Do It. लाल किले से मैंने सबके प्रयास की बात की थी। भारत को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए जो जज्बा चाहिए, वो एक ही संदेश देता है कि हम करके रहेंगे।” पीएम के साथ लोगों ने भी इन नारों को दोहराया। पूरी खबर पढ़ें 3. सीतामढ़ी में हत्या के 3 आरोपियों का एनकाउंटर सीतामढ़ी में एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने मर्डर के 3 आरोपियों को दौड़कार गोली मारी है। 25 जुलाई 2026 को प्रॉपर्टी डीलर दिनेश यादव की 7 गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी इस मर्डर में शामिल थे। पुलिस इनकी तलाश में लगातार रेड कर रही थी। एनकाउंटर जिले के रीगा-परसौनी रोड पर हुआ है। पुलिस की गोली से घायल बदमाशों की पहचान सुनील कुशवाहा, मणि कुमार और इंदल कुमार के रूप में हुई है। तीनों के पास से 3 सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और 800 कारतूस जब्त किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. NEET छात्रा मौत केस-CBI को नहीं मिला सबूत पटना के चर्चित NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने जांच पूरी करने के बाद कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई 8 महीने बाद भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले की जांच अधिकारी विभा कुमारी ने मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट की पॉक्सो अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी। इस मामले में अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी, जिसमें अदालत जांच से जुड़े सीबीआई और पटना पुलिस के अधिकारियों को तलब करेगी। अपर लोक अभियोजक सुरेश प्रसाद ने बताया कि सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा-इस मामले में कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पूरी खबर पढ़ें 5. GMCH में मां का इलाज कराने पहुंची लड़की से रेप बेतिया के सरकार अस्पताल जीएमसीएच में मां का इलाज कराने आई एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। अस्पताल के एक प्राइवेट स्टाफ लड़की को बहलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने यह धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो तुम्हारी बीमार मां के साथ ठीक नहीं होगा। धमकी के बाद लड़की डर गई और अस्पताल आकर एडमिट मां के कमरे में चुप चाप बैठ गई। पूरी खबर पढ़ें 6. बेगूसराय बस स्टैंड में 10 राउंड फायरिंग, 2 घायल बेगूसराय बस स्टैंड में बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ 8 से 10 राउंड फायरिंग की। घटना में दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला निवासी जुआ कारोबारी मनोज पासवान और फल विक्रेता अर्जुन साह के रूप में हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक घायल को सदर अस्पताल और दूसरे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें 7. SIR के खिलाफ बिहार में महागठबंधन का आक्रोश मार्च चुनाव आयोग और SIR को लेकर महागठबंधन आज 7 अक्टूबर को राज्यभर में आक्रोश मार्च निकाल रही है। सभी प्रखंड मुख्यालयों पर महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। पटना में राजद कार्यालय के बाहर पीएम मोदी, अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला लेकर राजद कार्यकर्ता नारेबाजी की। सभी प्रदर्शनकारियों ने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो…’ के नारे लगाए। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचे और PM मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। पूरी खबर पढ़ें 8. नाबालिग का रेस्क्यू करने गई पुलिस टीम पर हमला दरभंगा के सिंहवाड़ा में नाबालिग का रेस्क्यू करने गई डायल 112 की टीम पर मंगलवार की रात हमला हुआ है। घटना में एक एसआई, एक महिला दरोगा और पुलिस की गाड़ी के ड्राइवर के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, कमतौल एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि मौके पर केवल पुलिस का विरोध हुआ था। पुलिस पर हमला या अन्य गंभीर घटना होने की बात गलत है। वहीं, एसडीपीओ के बयान के उलट नाबालिग के परिजन ने कहा कि हम लोगों के साथ पुलिस की टीम पर भी लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर से हमला हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 9. ‘केहु शेर कहे, केहु ‘शेर-ए-बिहार’ कहेला’ आज अनंत सिंह ने फतुहा में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के समर्थन में एक रोड शो किया। यह रोड शो महारानी चौक से शुरू होकर चौराहा होते हुए दरियापुर से आगे बढ़ा और बख्तियारपुर में खत्म हुआ। गुंजन सिंह ने ‘केहु शेर कहे, केहु ‘शेर-ए-बिहार’ कहेला’ गीत गाकर समा बांधा। इस दौरान समर्थकों ने जमकर अनंत सिंह के समर्थन में नारेबाजी की। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी गुरुवार को बिहार के 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें पटना, बेगूसराय, नालंदा, नवादा, शेखपुरा समेत अन्य जिले शामिल हैं। आने वाले 2 से 3 दिन कई जगहों पर बारिश की संभावना है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *