मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर ‘संकल्प सभा’:अररिया-मशाल लेकर निकली सेवा ज्योति यात्रा,हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर ‘संकल्प सभा’:अररिया-मशाल लेकर निकली सेवा ज्योति यात्रा,हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

अररिया में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सेवा ज्योति दीप जलाकर की गई। देशभर में 7 अक्टूबर को ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण पर जोर रहा है। उन्होंने आवास और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने की अपील की। 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य बताया संकल्प अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने जनसेवा को राष्ट्रसेवा का माध्यम बनाया। उनके अनुसार, मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हर नागरिक का संकल्प बताया। हाथों में मशाल लेकर निकली सेवा ज्योति यात्रा सभा के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। हाथों में मशाल लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए और राष्ट्रभक्ति व सेवा के नारे लगाए। यात्रा सेवा ज्योति चौक पहुंची। अररिया कॉलेज में रंगोली कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद यात्रा के बाद अररिया कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता के तहत आयोजित रंगोली कार्यक्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अररिया में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सेवा ज्योति दीप जलाकर की गई। देशभर में 7 अक्टूबर को ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण पर जोर रहा है। उन्होंने आवास और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने की अपील की। 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य बताया संकल्प अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने जनसेवा को राष्ट्रसेवा का माध्यम बनाया। उनके अनुसार, मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हर नागरिक का संकल्प बताया। हाथों में मशाल लेकर निकली सेवा ज्योति यात्रा सभा के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। हाथों में मशाल लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए और राष्ट्रभक्ति व सेवा के नारे लगाए। यात्रा सेवा ज्योति चौक पहुंची। अररिया कॉलेज में रंगोली कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद यात्रा के बाद अररिया कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता के तहत आयोजित रंगोली कार्यक्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *