अररिया कॉलेज परिसर में 76×76 फीट की एक विशाल रंगोली बनाई गई है। ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के तहत इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 साल की उपलब्धियां, बिहार की समृद्ध विरासत और वर्ष 2047 का विजन दिखाया गया है। इसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कुर्साकांटा की प्रज्ञा कुमारी और उनकी 13 सदस्यों की टीम ने 24 घंटे की लगातार मेहनत से यह रंगोली तैयार की। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के साथ प्रमुख स्थल दर्शाए टीम ने मंगलवार शाम से काम शुरू कर बुधवार दोपहर करीब एक बजे इसे पूरा किया। रंगोली में बिहार की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के साथ प्रमुख स्थल दर्शाए गए हैं। अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह और मंत्री डॉ. राम चंद्र प्रसाद ने टीम के प्रयास की तारीफ की। प्रज्ञा कुमारी पहले भी मेहंदी से बिहार का नक्शा बना चुकी हैं। टीम में मेहताब अली, आतिफ, खुशबू, अंजलि, अदिति और मुस्तफा शामिल थे। अररिया कॉलेज परिसर में 76×76 फीट की एक विशाल रंगोली बनाई गई है। ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के तहत इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 साल की उपलब्धियां, बिहार की समृद्ध विरासत और वर्ष 2047 का विजन दिखाया गया है। इसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कुर्साकांटा की प्रज्ञा कुमारी और उनकी 13 सदस्यों की टीम ने 24 घंटे की लगातार मेहनत से यह रंगोली तैयार की। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के साथ प्रमुख स्थल दर्शाए टीम ने मंगलवार शाम से काम शुरू कर बुधवार दोपहर करीब एक बजे इसे पूरा किया। रंगोली में बिहार की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के साथ प्रमुख स्थल दर्शाए गए हैं। अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह और मंत्री डॉ. राम चंद्र प्रसाद ने टीम के प्रयास की तारीफ की। प्रज्ञा कुमारी पहले भी मेहंदी से बिहार का नक्शा बना चुकी हैं। टीम में मेहताब अली, आतिफ, खुशबू, अंजलि, अदिति और मुस्तफा शामिल थे।

