जहानाबाद में भाजपा ने निकाली मशाल यात्रा:अरवल मोड़ का नाम ‘संकल्प सेवा चौक’ करने का ऐलान; नेताओं ने सेवा और विकास का संदेश देने की बात कही

जहानाबाद में भाजपा ने निकाली मशाल यात्रा:अरवल मोड़ का नाम ‘संकल्प सेवा चौक’ करने का ऐलान; नेताओं ने सेवा और विकास का संदेश देने की बात कही

जहानाबाद में भाजपा ने ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत बुधवार को मशाल मार्च निकाला। मार्च इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर अरवल मोड़ पहुंचा। इस दौरान अरवल मोड़ का नाम बदलकर ‘संकल्प सेवा चौक’ करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने की। शुभम राज मिठ्ठू ने मंच संचालन किया। पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा और विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सेवा और संगठन के लिए काम करने का आह्वान मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से सेवा, संगठन और विकसित भारत के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में मशाल और पार्टी के झंडे लेकर शहर की सड़कों पर निकले। विकास योजनाओं का संदेश लोगों तक पहुंचाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा का संदेश पहुंचाने का माध्यम है। जहानाबाद में भाजपा ने ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत बुधवार को मशाल मार्च निकाला। मार्च इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर अरवल मोड़ पहुंचा। इस दौरान अरवल मोड़ का नाम बदलकर ‘संकल्प सेवा चौक’ करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने की। शुभम राज मिठ्ठू ने मंच संचालन किया। पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा और विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सेवा और संगठन के लिए काम करने का आह्वान मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से सेवा, संगठन और विकसित भारत के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में मशाल और पार्टी के झंडे लेकर शहर की सड़कों पर निकले। विकास योजनाओं का संदेश लोगों तक पहुंचाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा का संदेश पहुंचाने का माध्यम है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *