दरभंगा में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की ओर से धार्मिक मर्यादा, श्रद्धालुओं की सुविधा, शांति और कानून-व्यवस्था से संबंधित मांगों को लेकर जिलाधिकारी, सदर एसडीओ और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने डांडिया कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रशासनिक अनुमति अनिवार्य करने और पूजा पंडालों और मंदिरों के आसपास मांसाहारी दुकानों के संचालन पर नियमानुसार नियंत्रण या प्रतिबंध लगाने की मांग की। ज्ञापन में संगठन ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में शहर में डांडिया के नाम पर कुछ स्थानों पर धार्मिक-सांस्कृतिक मर्यादा के विपरीत कार्यक्रम, अनुचित गीत-संगीत और व्यावसायिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। विहिप-बजरंग दल ने मांग की कि डांडिया कार्यक्रम प्रशासनिक अनुमति के बाद ही आयोजित किए जाएं और इनमें भारतीय-मिथिला संस्कृति और शालीनता का ध्यान रखा जाए।
संगठन ने पूजा समितियों के अलावा निजी आयोजकों की ओर से डांडिया के नाम पर अवैध उगाही अथवा अनधिकृत कार्यक्रम आयोजित किए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। पूजा स्थलों के आसपास मांसाहारी दुकानों पर नियंत्रण की मांग ज्ञापन में शारदीय नवरात्र के दौरान पूजा पंडालों और मंदिरों के आसपास मीट, मछली, अंडा और मुर्गी की दुकानों के संचालन पर नियमानुसार प्रतिबंध या नियंत्रण करने का आग्रह किया गया। संगठन ने कहा कि यह व्यवस्था धार्मिक स्थलों की पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की जानी चाहिए। इसके अलावा बड़े पूजा पंडालों और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर प्राथमिक चिकित्सा एवं मेडिकल सहायता, स्वच्छ पेयजल, महिलाओं और पुरुषों के लिए आवश्यक शौचालय की व्यवस्था कराने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि जहां पूजा समितियों की व्यवस्था समाप्त होती है, वहां से जिला प्रशासन और नगर प्रशासन की आवश्यक व्यवस्था की जाए।
विहिप-बजरंग दल ने जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारियों, नगर आयुक्त और संबंधित थाना और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया, ताकि नवरात्र के दौरान धार्मिक मर्यादा के साथ शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
विधि-व्यवस्था बनाए रखना उद्धेश्य संगठन ने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि हमारी मांग किसी समुदाय या व्यवसाय के विरुद्ध नहीं है, बल्कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता, सार्वजनिक शांति, सांस्कृतिक मर्यादा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से है।
ज्ञापन सौंपने वालों में विहिप विभाग मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर, बजरंग दल जिला संयोजक पंकज कुमार, जिला मीडिया प्रभारी आदित्य राज, नगर संयोजक शेखर कुमार सहनी, सदर प्रखंड संयोजक शशि कुमार महतो, मिट्ठू कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। दरभंगा में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की ओर से धार्मिक मर्यादा, श्रद्धालुओं की सुविधा, शांति और कानून-व्यवस्था से संबंधित मांगों को लेकर जिलाधिकारी, सदर एसडीओ और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने डांडिया कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रशासनिक अनुमति अनिवार्य करने और पूजा पंडालों और मंदिरों के आसपास मांसाहारी दुकानों के संचालन पर नियमानुसार नियंत्रण या प्रतिबंध लगाने की मांग की। ज्ञापन में संगठन ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में शहर में डांडिया के नाम पर कुछ स्थानों पर धार्मिक-सांस्कृतिक मर्यादा के विपरीत कार्यक्रम, अनुचित गीत-संगीत और व्यावसायिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। विहिप-बजरंग दल ने मांग की कि डांडिया कार्यक्रम प्रशासनिक अनुमति के बाद ही आयोजित किए जाएं और इनमें भारतीय-मिथिला संस्कृति और शालीनता का ध्यान रखा जाए।
संगठन ने पूजा समितियों के अलावा निजी आयोजकों की ओर से डांडिया के नाम पर अवैध उगाही अथवा अनधिकृत कार्यक्रम आयोजित किए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। पूजा स्थलों के आसपास मांसाहारी दुकानों पर नियंत्रण की मांग ज्ञापन में शारदीय नवरात्र के दौरान पूजा पंडालों और मंदिरों के आसपास मीट, मछली, अंडा और मुर्गी की दुकानों के संचालन पर नियमानुसार प्रतिबंध या नियंत्रण करने का आग्रह किया गया। संगठन ने कहा कि यह व्यवस्था धार्मिक स्थलों की पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की जानी चाहिए। इसके अलावा बड़े पूजा पंडालों और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर प्राथमिक चिकित्सा एवं मेडिकल सहायता, स्वच्छ पेयजल, महिलाओं और पुरुषों के लिए आवश्यक शौचालय की व्यवस्था कराने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि जहां पूजा समितियों की व्यवस्था समाप्त होती है, वहां से जिला प्रशासन और नगर प्रशासन की आवश्यक व्यवस्था की जाए।
विहिप-बजरंग दल ने जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारियों, नगर आयुक्त और संबंधित थाना और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया, ताकि नवरात्र के दौरान धार्मिक मर्यादा के साथ शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
विधि-व्यवस्था बनाए रखना उद्धेश्य संगठन ने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि हमारी मांग किसी समुदाय या व्यवसाय के विरुद्ध नहीं है, बल्कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता, सार्वजनिक शांति, सांस्कृतिक मर्यादा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से है।
ज्ञापन सौंपने वालों में विहिप विभाग मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर, बजरंग दल जिला संयोजक पंकज कुमार, जिला मीडिया प्रभारी आदित्य राज, नगर संयोजक शेखर कुमार सहनी, सदर प्रखंड संयोजक शशि कुमार महतो, मिट्ठू कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।